Thailand-Cambodia conflict: थाईलैंड और कंबोडिया के बीच लंबे समय से चल रहा सीमा विवाद गुरुवार को एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। सुबह-सुबह सुरिन प्रांत के विवादित चोंग बोक इलाके में दोनों देशों की सेनाओं के बीच भारी गोलीबारी हुई। यह वही इलाका है जहाँ मई में गोलीबारी में एक कंबोडियाई सैनिक मारा गया था। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, ताज़ा झड़प तब हुई जब कंबोडियाई सैनिकों ने कथित तौर पर थाई सैन्य अड्डे की ओर बढ़ते हुए गोलीबारी शुरू कर दी। थाई सेना के अनुसार, घटना से ठीक पहले, एक कंबोडियाई ड्रोन ने इलाके की निगरानी की और छह भारी हथियारों से लैस सैनिक थाई चौकी के करीब पहुँच गए। जवाब में, थाई सेना ने मोर्चा संभाला और फील्ड गन से गोलीबारी की।
कंबोडियाई राजदूत निष्कासित
यह झड़प थाईलैंड द्वारा कंबोडियाई राजदूत को निष्कासित किए जाने के एक दिन बाद हुई। इस कदम के पीछे एक बारूदी सुरंग विस्फोट की घटना थी, जिसमें एक थाई सैनिक घायल हो गया था। गुरुवार सुबह लगभग 8:20 बजे, प्रीह विहियर मंदिर से लगभग 650 फीट पूर्व में गोलीबारी की आवाज़ें सुनी गईं। यह मंदिर खमेर-हिंदू विरासत का हिस्सा है और लंबे समय से विवादित सीमा क्षेत्र में स्थित है। थाई सेना ने दावा किया है कि घटना से कुछ देर पहले ही सैनिकों ने एक ड्रोन की आवाज़ सुनी और इलाके में छह हथियारबंद कंबोडियाई सैनिकों को देखा। हालाँकि, फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। कंबोडिया की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
तीसरे विश्व युद्ध की आहट! थाईलैंड और कंबोडिया ने एक दूसरे पर किया अटैक, दुनिया भर में मचा हंगामा
कंबोडिया क्या कह रहा है?
हालाँकि, कंबोडिया ने थाईलैंड के आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया कि गोलीबारी पहले थाई सैनिकों ने की और उनकी सेना ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। कंबोडिया के रक्षा मंत्रालय की प्रवक्ता माली सोचेता ने कहा, ‘थाई सेना ने हमारी सीमा में घुसपैठ की और हमारी संप्रभुता का उल्लंघन किया, जिसके बाद हमारे सैनिकों को जवाबी कार्रवाई करने पर मजबूर होना पड़ा।’