Home > विदेश > गोवा से छोटा लेकिन कमाई के मामले में ये देश मचा रहा तहलका, हर इंसान की आमदनी कर देती दंग

गोवा से छोटा लेकिन कमाई के मामले में ये देश मचा रहा तहलका, हर इंसान की आमदनी कर देती दंग

Singapore Facts: दुनिया में कई ऐसे देश है जो काफी अमीर है लेकिन आज जो आप जानने वाले हैं, ये एक ऐसा देश है जो दिखने में छोटा है लेकिन इसकी GDP काफी स्ट्रांग है. आइए जानते हैं कि वो कौन सा देश है-

By: sanskritij jaipuria | Published: March 23, 2026 4:15:59 PM IST



Singapore Facts: दुनिया के नक्शे पर कुछ देश शेप में छोटे होते हैं, लेकिन आर्थिक दृष्टि से उनसे कई बड़े देश पीछे रह जाते हैं. ऐसे ही एक देश का नाम आता है, जो भले ही क्षेत्रफल में बेहद छोटा हो, लेकिन जीवन लेवल और आमदनी के मामले में बड़े-बड़े देशों को पीछे छोड़ देता है. यहां के हर व्यक्ति की औसत कमाई सुनकर कोई भी हैरान रह जाता है. दिलचस्प बात ये है कि ये देश पूरे देश के तौर पर एक बड़े शहर की तरह काम करता है. इसकी अर्थव्यवस्था इतनी मजबूत है कि नागरिकों की जिंदगी आरामदायक और सेफ मानी जाती है.यही कारण है कि इसे दुनिया के सबसे अमीर और विकसित देशों में गिना जाता है.

 हर व्यक्ति आय में विश्व में नंबर वन

इस देश की खरीदी क्षमता (PPP) के मामले में ये पूरी दुनिया में सबसे आगे है. 2025 के आंकड़ों के अनुसार, हर व्यक्ति GDP (PPP) लगभग 1.45 करोड़ रुपये सालाना है. इसका मतलब ये है कि यहां के एक आम नागरिक के पास इतने संसाधन हैं कि वो दुनिया के किसी भी अन्य देश के औसत नागरिक की तुलना में ज्यादा आराम से जीवन यापन कर सकता है. घर, गाड़ी, शिक्षा, स्वास्थ्य और मनोरंजन सभी इस कमाई के हिसाब से सहज उपलब्ध हैं.

 नॉमिनल GDP में भी टॉप स्थान

यदि केवल नॉमिनल GDP की बात करें, तो ये देश फिर भी पीछे नहीं है. 2025 में यहां हर व्यक्ति औसत आय 80 से 85 लाख रुपये सालाना थी और 2026 में इसके और बढ़ने की संभावना है. इस आधार पर ये देश दुनिया के टॉप 4 से 6 सबसे अमीर देशों में शामिल है. दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों की तुलना में यहां की औसत कमाई 5 से 15 गुना ज्यादा है, जो इसे अलग पहचान देती है.

GDP में सबसे आगे

इस देश का कुल क्षेत्रफल केवल 735 वर्ग किलोमीटर है, यानी गोवा से करीब 5 गुना छोटा. बावजूद इसके, 2025 में इसकी कुल GDP लगभग 574 बिलियन डॉलर तक पहुंच चुकी है. ये साबित करता है कि किसी देश की ताकत उसके आकार से नहीं, बल्कि उसकी सोच, योजनाओं और सिस्टम की मजबूती से तय होती है.

इतिहास से आर्थिक मजबूती

इस देश का पोर्ट दुनिया के सबसे व्यस्त बंदरगाहों में गिना जाता है और ये वैश्विक व्यापार का बड़ा केंद्र है. यहां चार आधिकारिक भाषाएं और विभिन्न संस्कृतियां एक साथ रहती हैं, लेकिन कमाई का लाभ सभी तक पहुंचता है. पर्यटन, वित्तीय सेवाएं और लॉजिस्टिक्स इसकी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं. जिसे आज ‘Lion City’ कहा जाता है, वो कभी केवल एक छोटा व्यापारिक द्वीप था.

 

Advertisement