SCO Summit 2025: शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन 2025 का आयोजन चीन के तियानजिन में किया गया है। इस शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन जैसे दिग्गज नेताओं समेत दुनिया भर के राष्ट्राध्यक्ष शामिल हुए हैं। लेकिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज़ शरीफ (Shahbaz Sharif ) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल हो रहा है वीडियो
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज़ शरीफ का यह वीडियो संगठन की ग्रुप फ़ोटोग्राफ़ी के दौरान का है, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, ग्रुप फ़ोटोग्राफ़ी के दौरान प्रधानमंत्री शाहबाज़ शरीफ रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मिलने के लिए बेचैन नज़र आए। अब उनकी बेचैनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
SCO Summit 2025: क्या चीन के साथ अच्छे हो रहे हैं सम्बन्ध? 1 साल के अंदर चीनी राष्ट्रपति के साथ PM मोदी की दुसरी बैठक
पुतिन से मिलने के लिए दिखे बेताब
वायरल वीडियो में, ग्रुप फ़ोटोग्राफ़ी के बाद राष्ट्रपति पुतिन चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के साथ जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष पुतिन के सामने खड़े दिखाई दे रहे हैं, जिनमें प्रधानमंत्री शाहबाज़ शरीफ भी शामिल हैं। यहाँ पुतिन आगे बढ़ते हैं और सिर हिलाकर नेताओं का अभिवादन स्वीकार करते हैं। तभी अचानक शाहबाज़ शरीफ पीछे की पंक्ति से तेज़ी से आगे आते हैं और पुतिन की ओर हाथ बढ़ाते हैं। हालाँकि, तब तक पुतिन आगे बढ़ जाते हैं, लेकिन फिर वह पीछे मुड़कर शाहबाज़ से हाथ मिलाते हैं।
BIG BREAKING🚨
At SCO Summit, desperate Pak Prez Sharif stretched out for Xi Jinping’s handshake — but Chineez Prez warmly engaged wid Putin instead.Sharif stood humiliated on the world stage.
China’s loudest message yet: Pak isn’t even worth a glance.
pic.twitter.com/v76T1DtjI5— Subramaniam (@Subramania42478) August 31, 2025
बर्बाद हो जाएगा अमेरिका…,टैरिफ हटाने के कोर्ट के फैसले पर भड़क गए ट्रंप, 14 अक्टूबर को मिल सकती है खुशखबरी
इमरान खान ने बढ़ाया था दोस्ती का हाथ
बता दें कि पाकिस्तान पिछले कुछ सालों से रूस से दोस्ती के लिए बेताब है। इसकी शुरुआत इमरान खान सरकार के दौरान हुई थी। इमरान खान ने अपनी रूस यात्रा के लिए वही दिन चुना था जब पुतिन ने यूक्रेन पर हमला किया था। इमरान खान की रूस यात्रा 21 फरवरी 2022 को हुई और अगले ही दिन रूसी सेना ने यूक्रेन पर हमला कर दिया। इसके बाद शाहबाज़ शरीफ कई मौकों पर पुतिन से मिल भी चुके हैं। उन्हें पाकिस्तान आने का न्योता भी दिया गया है।