खुद को मानता था भगवान, दुनिया का सबसे बड़ा सीरियल किलर, जिसने 350 से अधिक को दिया ‘मोक्ष’

पेड्रो लोपेज (Pedro Lopez) दुनिया का सबसे खतरनाक सीरियल किलर (Most Dangerous Serial Killer) था, जिसने 350 से अधिक मासूम बच्चियों को मारकर खुद को 'भगवान' माना और कहा कि वह उन्हें मोक्ष (Moksha) देता था. 1980 में पकड़ा गया लोपेज 16 साल की सजा काटकर 1998 में रिहा हुआ और 2002 से वह आज तक लापता है.

Published by DARSHNA DEEP

Most Dangerous Serial Killer in the world: यूं तो आपने कई तरह के सीरियल किलरों के बारे में पढ़ा हो गया फिर फिल्मों में देखा होगा. लेकिन दुनिया में एक अजीबो-गरीब सीरियल किलर भी था जो खुद को भगवान मानता था और जिसने 350 से ज्यादा मासूम बच्चियों को अपना निशाना बनाया था. आखिर कौन है वो दुनिया का सबसे ज्यादा खतरनाक सीरियल किलर जिसके बारे में आज भी लोग बात करने से बेहद ही डरते हैं. 

सीरियल किलर का अपराध का तरीका

पेड्रो लोपेज उन बच्चियों को निशाना बनाता था जो मासूम और गरीब घर की होती थी. वह बच्चों को चॉकलेट या फिर किसी अन्य चीज़ का लालच देकर सुनसान जगह पर ले जाता था और उसके बाद बच्चियों के साथ बलात्कार करता और फिर उनको वहीं मौत के घाट उतार देता था. 

सीरियल किलर ने इंटरव्यू में किया खतरनाक दावा

एक इंटरव्यू में उसने दावा करते हुए बताया था कि वह हर हफ्ते तीन बच्चियों के साथ बलात्कार करता और फिर बाद में उनकी हत्या कर देता था. वह अक्सर एक सेल्समैन बनने का नाटक करता था, जो रास्ता भटक गया है, ताकि बच्चों को बहला-फुसला कर उनकी हत्या कर सके. इतना ही नहीं हत्या के बाद वह शवों को वहीं गाड़ भी देता था. 

सीरियल किलर खुद को मानता था ‘भगवान’

सीरियल किलर लोपेज की सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह थी कि वह हत्या के बाद अपने जुर्म को किसी तरह का अपराध नहीं मानता था. उसका कहना था कि ऐसा करके वह बच्चियों को उनकी गरीबी और दुखों से मुक्ति दिला रहा है या फिर ऐसे समझ लिजिए उन मासूम बच्चियों को वह एक प्रकार से ‘मोक्ष’ देने  का काम करता है. वह उन बच्चियों को डॉल (Doll) कहता था और खुद को उनका रक्षक पूरी तरह से समझने भी लगा था. 

Related Post

कैसे हुई  सीरियल किलर बनने की शुरुआत?

साल 1969 में कार चोरी के इल्जाम में वह एक बार जेल भी जा चुका था. तो वहीं, जेल के अंदर बंद कुछ बदमाशों ने पेड्रो के साथ शारीरिक शोषण भी किया था इसका बदला लेने के लिए उसने उन चारों की हत्या कर दी थी. यहीं से उसके ‘हैवान’ बनने की खौफनाक कहानी शुरू हो गई थी. 

गिरफ्तारी और सीरियल किलर को क्या मिली सजा?

साल 1980 में पेड्रो को एक लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद कुछ आदिवासियों (ट्राइबल्स) ने पकड़ लिया था. गिरफ्तारी के बाद उसने खुद 350 लोगों की हत्या का बड़ा खुलासा किया था लंबे ट्रायल के बाद उसे दोषी पाया गया और यह भी कहा गया कि वह मानसिक तनाव का शिकार था. लंबे ट्रायल के बाद उसे दोषी पाया गया और यह भी कहा गया कि वह मानसिक रूप से प्रताड़ित है. लेकिन, उस समय हत्या के लिए अधिकतम 16 साल की सजा का प्रावधान था जिसकी वजह से उसे 16 साल के लिए पागलखाने भी भेज दिया गया था. 

अब कहां रहता है दुनिया का खौफनाक सीरियल किलर?

पेड्रो लोपेज साल 1998 में जेल से बाहर आ गया था. लेकिन, साल 2002 में उस पर एक बार फिर से हत्या के गंभीर आरोप भी लगे थे. हालांकि, पुलिस की गिरफ्त में तो नहीं आया था.तब से लेकर आज तक इस सीरियल किलर का किसी तरह का कोई सुराग नहीं मिल पाया है.  कोई नहीं जानता अब वह किस हालत में है और कहां रहता है. 

DARSHNA DEEP

Recent Posts

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026

‘एक दम गुड़िया जैसी…’, सुनिता अहुजा से पहले इस एक्ट्रेस के दिवाने थे गोविंदा खुद किया खुलासा…!

Govinda: एक्टर गोविंदा ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि करियर के शुरुआती दौर में…

March 5, 2026