Pakistan America Relation: पाकिस्तान ने हाल ही में अमेरिका पर तीखा हमला बोला और बताया कि कैसे अमेरिका ने पाक को इस्तेमाल किया है. जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के डिफेंस मिनिस्टर ख्वाजा आसिफ ने पार्लियामेंट में ये बात मानी है कि US ने अपने स्ट्रेटेजिक फायदों के लिए पाकिस्तान का इस्तेमाल किया है और फिर “टॉयलेट पेपर से भी बदतर हालत में उसे फेंक दिया.” इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को अमेरिका की लड़ाइयों में शामिल होने की भारी कीमत चुकानी पड़ी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ख्वाजा आसिफ ने 1999 के बाद अफगानिस्तान में पाकिस्तान के फिर से एक्टिव होने पर सवाल उठाए हैं और इस्लामाबाद ने फिर से अमेरिकी सपोर्ट पाने के लिए वाशिंगटन के साथ हाथ मिलाने का फैसला किया.
पाक की एजुकेशन में बदलाव मकसद
सिर्फ यही नहीं, डिफेंस मिनिस्टर ने ये तक कहा कि अफगान युद्धों में पाकिस्तान का हिस्सा लेना इस्लाम को बचाने के लिए नहीं था. उन्होंने खुले तौर पर माना कि पाकिस्तानियों को जिहाद के नाम पर लड़ने और मरने के लिए भेजा गया था, जो एक गलत फैसला था. ख्वाजा आसिफ ने यह भी कहा कि इन युद्धों को सही ठहराने के लिए पाकिस्तान के एजुकेशन करिकुलम में बदलाव किए गए थे, और आज भी उन बदलावों को पूरी तरह से बदला नहीं गया है.
जिहाद नहीं अमेरिका स्ट्रैटेजी
इसके अलावा उन्होंने कहा कि 1980 के दशक में सोवियत यूनियन के खिलाफ अफगान युद्ध कोई धार्मिक कर्तव्य नहीं था, बल्कि अमेरिकी स्ट्रैटेजी का हिस्सा था. आसिफ के मुताबिक, रूस ने अफगानिस्तान पर उस तरह से कब्जा नहीं किया था जिसके लिए जिहाद की घोषणा की जरूरत होती, फिर भी पाकिस्तान उस युद्ध में कूद पड़ा. उन्होंने माना कि देश दशकों बाद भी उस फैसले के नतीजे भुगत रहा है.
अमेरिका ने किया पाक का इस्तेमाल?
हैरान कर देने वाली बात ये है कि इस भाषण के दौरान रक्षा मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान ने 1999 के बाद अमेरिका के साथ फिर से जुड़ने की भारी कीमत चुकाई, एक ऐसी कीमत जिससे देश अभी तक पूरी तरह उबर नहीं पाया है. उन्होंने पूर्व सैन्य शासकों जिया-उल-हक और परवेज मुशर्रफ पर सीधा हमला किया, उन पर पाकिस्तान को ऐसे युद्धों में घसीटने का आरोप लगाया जो उसके अपने नहीं थे. संसद में भड़कते हुए, ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान का इस्तेमाल “टॉयलेट पेपर से भी बदतर” तरीके से किया गया. पहले, जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल किया गया, और फिर बेरहमी से छोड़ दिया गया.
Ajit Pawar Death: हादसा नहीं, पूरी प्लानिंग! अजित पवार की मौत को लेकर रोहित पवार का बड़ा बयान