Categories: विदेश

पाकिस्तान में भारी बारिश और भीषण बाढ़ से बाप-बाप कर रही जनता, 24 घंटे में लग गया लाशों का ढ़ेर, उधर रोबोट आर्मी बनाने में बिजी है शहबाज-मुनीर

Pakistan Flood: उत्तरी पाकिस्तान में भारी मानसूनी बारिश के कारण हुए भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ ने पिछले 24 घंटों में कम से कम 243 लोगों की जान ले ली है, जिनमें शुक्रवार को उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के बाढ़ प्रभावित बुनेर जिले में मरने वाले 157 लोग भी शामिल हैं।

Published by Sohail Rahman

Pakistan Flood News: उत्तरी पाकिस्तान में भारी मानसूनी बारिश के कारण हुए भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ ने पिछले 24 घंटों में कम से कम 243 लोगों की जान ले ली है, जिनमें शुक्रवार को उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के बाढ़ प्रभावित बुनेर ज़िले में मरने वाले 157 लोग भी शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दर्जनों लोग अभी भी लापता हैं और बचाव अभियान जारी है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर तक के जिले विभिन्न हिस्सों से 78 शव बरामद किए गए और बाद में ढहे हुए घरों और बाढ़ग्रस्त गांवों के मलबे से 79 और शव निकाले गए।

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

जानकारी सामने आ रही है कि, मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है। राहत और बचाव कार्य जारी है। बाढ़ ने बुनेर के गांवों में घरों को तबाह कर दिया, जहां अधिकारियों ने शुक्रवार को आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी। एक सरकारी बयान के अनुसार, एम्बुलेंस 100 से ज्यादा शवों को अस्पतालों तक पहुंचा चुकी हैं। बाढ़ के कारण सैकड़ों घर जलमग्न हो गए हैं। हालात इतने खराब हैं कि कई परिवार अपने घरों की छतों पर फंसे हुए हैं। हालांकि निकासी अभियान जारी है, मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 21 अगस्त तक भारी बारिश जारी रह सकती है।

Related Post

Trump Putin Meeting: बेनतीजा रही ट्रंप-पुतिन की मुलाकात, रूस-यूक्रेन युद्ध में सीजफायर पर नहीं बनी कोई बात

अधिकारियों ने क्या कहा?

अधिकारियों ने बताया कि कई लोग अचानक आई बाढ़ में मारे गए या उनके घर ढह गए। पाकिस्तान के विभिन्न हिस्सों से मौतों की खबरें आ रही हैं। खैबर पख्तूनख्वा में आपातकालीन सेवा के प्रवक्ता बिलाल फैजी ने बताया कि गुरुवार को मनसेहरा जिले की सिरान घाटी में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन में फंसे 1,300 पर्यटकों को बचाने के लिए बचावकर्मियों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र जुलाई से कई बार बाढ़ की चपेट में आ चुका है, जिससे काराकोरम राजमार्ग पर भूस्खलन हुआ है। काराकोरम राजमार्ग पाकिस्तान और चीन को जोड़ने वाला एक प्रमुख व्यापार और यात्रा मार्ग है जिसका इस्तेमाल पर्यटक करते हैं। यह क्षेत्र खूबसूरत ग्लेशियरों का घर है जो पाकिस्तान की 75% जल आपूर्ति प्रदान करते हैं।

एक तरफ पाकिस्तान की जनता बाढ़ और भारी बारिश से परेशान है। तो वहीं, दूसरी तरफ 14 अगस्त को पाकिस्तान ने अपने स्वतंत्रता दिवस पर चीन की नकल करते हुए एक रॉकेट फोर्स बनाने का फैसला किया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आर्मी रॉकेट फोर्स कमांड के गठन की घोषणा की है। शरीफ ने कहा कि इससे उनके देश की सेना की युद्धक क्षमताएँ बढ़ेंगी।अब आप बताइये जिस देश की अर्थव्यवस्था कर्ज लेकर चल रही हो, गरीब जनता दाने-दाने को मोहताज हो। बाढ़ से अपनी जान गांव रही हो वहां की सरकार रॉकेट फोर्स बनाने में पैसे बर्बाद करेगी।

‘अगली मुलाकात मॉस्को में होगी’, पुतिन ने ट्रंप को दिया रूस आने का न्योता, अमेरिकी राष्ट्रपति ने दिया ऐसा जवाब, सुन कांपने लगी पूरी दुनिया

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत के लिए जोरदार तैयारी,BCCI ने लिया बड़ा फैसला, फाइनल से पहले बदल दिया होटल

India VS New Zealand: भारतीय टीम इस बार अपना तीसरा वर्ल्ड कप जीते ऐसा BCCI…

March 7, 2026

Dhurandhar 2: 11:01 बजे बजेगा रणवीर सिंह का बिगुल! आज रिलीज होगा धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर

Dhurandhar 2 Trailer: जिसका बेसब्री से इंतज़ार था, वो सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज, 19 मार्च,…

March 7, 2026

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026