Categories: विदेश

Operation Southern Spear: कई युद्धपोत, 15,000 सैनिक तैनात…शांति की बात करने वाले ट्रंप ने इस देश के साथ कर ली जंग! की तैयारी

Operation Southern Spear: एक दर्जन से अधिक युद्धपोत, क्रूजर, डेस्ट्रॉयर, एक सबमरीन और लगभग 15,000 सैनिकों की कैरेबियन क्षेत्र में हुई तैनाती.

Published by Shubahm Srivastava

US-Venezuela Tension: साउथ अमेरिकी देश वेनेजुएला और यूएस के बीच बढ़ते तनाव ने एक गंभीर मोड़ ले लिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि वह वेनेजुएला के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के निर्णय के काफी करीब पहुंच चुके हैं. शुरुआती दिनों से ही ट्रंप और वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है, लेकिन अब हालात और अधिक गंभीर होते दिखाई दे रहे हैं.

15,000 अमेरिकी सैनिक, युद्धपोत जंग के लिए तैयार

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, इस सप्ताह अमेरिकी राष्ट्रपति को वेनेजुएला में सैन्य ऑपरेशन के संभावित विकल्पों पर कई उच्च स्तरीय ब्रीफिंग दी गईं, जिनमें मादुरो को सत्ता से हटाने के लिए सीधे सैन्य हस्तक्षेप के प्लान शामिल हैं. अमेरिकी सेना ने पेंटागन के निर्देश पर ऑपरेशन ‘सदर्न स्पीयर’ के तहत कैरेबियन क्षेत्र में एक बड़े सैन्य जत्थे की तैनाती कर दी है. इसमें एक दर्जन से अधिक युद्धपोत, क्रूजर, डेस्ट्रॉयर, एक सबमरीन और लगभग 15,000 सैनिक शामिल हैं, जो अंतिम आदेश की प्रतीक्षा कर रहे हैं.

अब यात्रा का समय और भी ज्यादा हुआ कम, जानें किस देश के 90% आबादी को मिलेगा सबसे बड़ा फायदा

मैंने अपना मन बना लिया…

ट्रंप ने पत्रकारों के सवाल पर कहा, “मैंने अपना मन बना लिया है. मैं अभी नहीं बताऊंगा कि फैसला क्या है, लेकिन मैंने कुछ तय कर लिया है.” यह बयान बताता है कि वेनेजुएला के खिलाफ अमेरिका किसी कठोर कदम की तैयारी में है. रिपोर्ट के मुताबिक रक्षा सचिव पीट हेगसेथ, ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल डैन केन, विदेश मंत्री मार्को रुबियो समेत शीर्ष अधिकारी ट्रंप के साथ लगातार चर्चा कर रहे हैं.

Related Post

क्या है ट्रंप का वेनेजुएला को लेकर प्लान?

कथित विकल्पों में वेनेजुएला के सैन्य ठिकानों, सरकारी इमारतों और ड्रग तस्करी मार्गों पर एयरस्ट्राइक के अलावा राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को सीधे निशाना बनाने की योजना भी शामिल है. परिस्थिति को और गंभीर बनाने वाली बात यह है कि अमेरिका ने दुनिया के सबसे बड़े एयरक्राफ्ट कैरियर USS जेराल्ड आर. फोर्ड को भी कैरेबियन में भेज दिया है. इसकी विशाल सैन्य क्षमता और इससे जुड़ा बेड़ा यह संकेत देता है कि अमेरिका केवल दबाव नहीं बना रहा, बल्कि वास्तविक सैन्य अभियान की तैयारी में है.

वेनेजुएला ने भी कर रखी है तैयारी

उधर वेनेजुएला ने भी जवाब में बड़े पैमाने पर सैन्य तैनाती की घोषणा कर दी है. भारी हथियारों, सैनिकों और उपकरणों को युद्ध तैयारियों की स्थिति में रखा जा रहा है. इससे दोनों देशों के बीच टकराव की आशंका और अधिक बढ़ गई है. अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अमेरिका ने हमला किया तो यह न केवल वेनेजुएला, बल्कि पूरे लैटिन अमेरिका क्षेत्र में भारी भू-राजनीतिक उथल-पुथल को जन्म देगा.

पाकिस्तान पर इजरायल की तरह हमला करना चाहिए…दिल्ली ब्लास्ट के बाद जानें किसने दे दी भारत को ये नसीहत?

Shubahm Srivastava

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026