Categories: विदेश

Nepal Bus Accident: नेपाल में रात के समय दर्दनाक बस हादसा, त्रिशूली नदी में गिरने से 18 यात्रियों की मौत; कई घायल

Nepal Bus Accident: नेपाल के धाडिंग जिले में सोमवार सुबह एक भयानक हादसा हुआ है. पोखरा से काठमांडू जा रही एक पैसेंजर बस त्रिशूली नदी में गिर गई. जिसमें कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई है.

Published by Mohammad Nematullah

Nepal Bus Accident: नेपाल के धाडिंग जिले में सोमवार सुबह एक भयानक हादसा हुआ है. पोखरा से काठमांडू जा रही एक पैसेंजर बस त्रिशूली नदी में गिर गई. जिसमें कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई है. लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हादसा इंडियन स्टैंडर्ड टाइम के हिसाब से सुबह करीब 1:00 बजे चिन्नाधारा इलाके के पास हुआ है. बस में करीब 40 से 45 पैसेंजर सवार थे, जिनमें कुछ विदेशी टूरिस्ट भी बैठे थे.

मौत का आंकड़ा 18 बताया जा रहा है, जिसमें छह महिलाएं और 11 पुरुष शामिल है. इस हादसे में 25 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. घायलों में आठ महिलाएं, 18 पुरुष और एक नाबालिग लड़की शामिल है.

El Mencho: कौन था एल मेंचो? जिसको मैक्सिको सेना ने दी दर्दनाक मौत, जानें उस खूनी रात को क्या-क्या हुआ

कैसे हुआ हादसा?

बस पृथ्वी राजमार्ग पर चल रही थी. खबर है कि बेनीघाट रोरंग रूरल म्युनिसिपैलिटी-5 के भैसपति इलाके के पास बस का अचानक कंट्रोल खो गया था. गाड़ी सड़क से फिसलकर करीब 300 मीटर नीचे ढलान पर जा गिरी और नदी किनारे जा गिरी.

Related Post

बस बुरी तरह डैमेज मिली है. पुलिस के मुताबिक कहा कि हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है. शुरुआती शक है कि ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया या सड़क की हालत खराब थी. इस बात की भी जांच की जा रही है कि बस में कैपेसिटी से ज़्यादा पैसेंजर थे. एडमिनिस्ट्रेशन ने मरने वालों के परिवारों को इन्फॉर्म कर दिया है.

पालतू कुत्ते के चाटने के बाद काटने पड़े हाथ-पांव, UK में भारतीय मूल की मंजीत की दहला देने वाली कहानी, पढ़कर कांप उठेंगे आप

रात में रेस्क्यू की चुनौती

यह हादसा रात में हुआ है. जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आई है. नेपाल आर्मी, आर्म्ड पुलिस फोर्स, नेपाल पुलिस और लोकल लोगों ने मिलकर रेस्क्यू का काम किया है. हाईवे रेस्क्यू मैनेजमेंट कमिटी के चेयरमैन राजकुमार ठाकुर ने कहा कि घायलों को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया है. अंधेरा और नदी का बहाव रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है.

Karachi Gas Explosion: पाकिस्तान में दर्दनाक हादसा, कई बच्चों समेत 16 की गई जान

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

Airport charges India: एयरलाइंस को राहत, यात्रियों को फायदा! सरकार ने उठाया बड़ा कदम

India airfare reduction: इस संकट से निपटने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने देश के…

April 9, 2026

Video: किसने बनाया इसे मैनेजर…ऑनलाइन ऑफिस मीटिंग में हुआ बड़ा कांड; इंटरनेट पर हो गया वायरल

Employee rants about manager: वीडियो में दिखता है कि मीटिंग के दौरान घर का एक…

April 9, 2026

सस्ता लोन चाहिए? अप्रैल 2026 में ये बैंक दे रहे सबसे कम ब्याज; यहां देखें

Best Bank for Personal Loan in India: बैंक अक्सर लंबी अवधि (Tenure) देकर EMI कम…

April 9, 2026

8,000+ हॉस्टल सब्सिडी! सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अब पढ़ाई पर मिलेगा ज्यादा पैसा

8th Pay Commission Latest News: नए नियमों के तहत अब शिक्षा और हॉस्टल से जुड़े…

April 9, 2026

Tadiandamol Trek Incident: एक केला, थोड़ा पानी और हिम्मत…जानें जंगल में कैसे 4 दिन जिंदा रही सरन्या?

Karnataka trekking Incident: इस घटना ने ट्रेकिंग सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े किए…

April 9, 2026