Bahjoi Encroachment News: मुख्यालय बहजोई के काली मंदिर मैदान के निकट स्थित कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर जारी नोटिस के बाद भी प्रशासनिक कार्रवाई ठप रही. करीब एक महा पूर्व नगर पालिका बहजोई ने तहसील चंदौसी की रिपोर्ट के आधार पर गाटा संख्या 756 की .5140 हेक्टेयर कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई 13 दुकानों को चिन्हित कर नोटिस जारी किए थे और एक सप्ताह में कब्जा हटाने के निर्देश दिए थे, लेकिन अब तक ना तो कब्जा हटाया गया और ना ही किसी प्रकार की प्रशासनिक कार्रवाई की गई.
आसपास बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण मौजूद
इससे प्रशासन की कार्य शैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं. मौके पर स्थित यह है कि कब्रिस्तान की भूमि अपेक्षाकृत कम दिखाई दे रही है, जबकि आसपास बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण मौजूद है. इन 13 दुकानों के अलावा भी काफी आबादी में मकान बने हुए हैं, जिन पर अभी तक राजस्व की टीम द्वारा स्पष्ट चिन्हिकरण नहीं किया गया है. लेकिन उन पर भी कार्रवाई की तलवार लटकी हुई है.
भूमि पर 15 साल से हो रखा है कब्जा
एसडीएम नीतू रानी ने बताया कि कुछ लोगों ने नोटिस का जवाब दिया है, लेकिन कार्रवाई को लेकर नगर पालिका से अपडेट जानकारी ली जा रही है. जल्द ही स्थिति स्पष्ट कर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. बताया यह जा रहा है कि नगर पालिका के दस्तावेजों में गाटा संख्या 756 की . 5140 हैक भूमि पर 15 साल से मुस्लिम समुदाय के अख्तर,साबिर, हसरत, शहजाद, इरशाद, अबरार, जाहिद, सफिया, रशीद आदि लोगों का कब्जा है.
प्रशासन की कार्रवाई पर उठ रहे सवाल
अब सवाल यह खड़ा होता है कि पूरे जनपद में अवैध निर्माण को लेकर के ताबड़तोड़ कार्रवाई चल रही है और बुलडोजर के पीले पंजे से अवैध निर्माणों को ढाया जा रहा है लेकिन बहजोई स्थित तक कब्रिस्तान की भूमि पर बनाई गई दुकानों को अब तक क्यों नहीं गिराया गया? यह एक सवाल या निशान खड़े करता है. उनका प्रशासन अब तक क्यों बचा रहा हैं, जबकि नगर पालिका के दस्तावेजों में स्पष्ट तौर से लिखा हुआ है कि इस पर 15 साल से मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अवैध तरीके से कब्जा कर रखा है.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.