Categories: विदेश

Israel Strikes Qatar: क्या विश्व में खुलेगा युद्ध का एक और नया मोर्चा? इजराइल पर भड़के कई देश

Qatar on Israel Strikes: इजराइल ने कतर की राजधानी दोहा पर हमला कर दिया है। जिसके बाद कतर और जॉर्डन समेत कई मुस्लिम देश भड़क उठे हैं।

Published by Sohail Rahman

Israel Strikes on Qatar: इजराइल ने कतर की राजधानी दोहा में ताबड़तोड़ हमले करके एक बार फिर मिडिल ईस्ट में माहौल गरमा दिया है। इजराइल ने 15 फाइटर जेट्स से 10 बम ग‍िराए। कतर पर हमले के बाद इजराइली सेना का बयान भी सामने आया है। जिसमें कहा गया है कि हमास की सीनियर लीडरश‍िप को टारगेट किया गया है। वहीं, इस हमले के बाद जॉर्डन, कुवैत, यूएई, ओमान समेत तमाम मुस्‍लि‍म मुल्‍क आगबबूला हैं और इजराइल को सबक सिखाने की बात कह रहे हैं। इस हमले ने मिड‍िल ईस्‍ट में आग और भड़का दी है। ऐसे में सवाल यह है कि क्या इस हमले के बाद युद्ध का नया मोर्चा खुलेगा?

जुलाई महीने में सीरिया पर हुआ था हमला

पिछले कुछ वर्षों से देखने को मिल रहा है कि मध्य पूर्व में कई मोर्चों पर युद्ध छिड़ा हुआ है। लगभग हर मोर्चे पर इजराइल की भागीदारी दिखाई दे रही है। इसी साल के जुलाई महीने में इजराइल ने सीरिया पर भी हमला किया था। आपको बता दें कि इजराइल ने सीरिया की राजधानी दमिश्क पर एक बड़ा हवाई हमला किया था, जिसमें रक्षा मंत्रालय को निशाना बनाया गया था।

कतर के विदेश मंत्रालय का आया बयान

कतर पर इजराइल के हालिया हमले के बाद कतर के विदेश मंत्रालय का बयान सामने आया है। जिसमें कहा गया है कि कतर राज्य राजधानी दोहा में हमास के राजनीतिक ब्यूरो के कई सदस्यों के आवासीय भवनों को निशाना बनाकर किए गए कायराना इजराइली हमले की कड़ी निंदा करता है। इसके अलावा आगे कहा गया है कि यह आपराधिक हमला सभी अंतरराष्ट्रीय कानूनों और मानदंडों का घोर उल्लंघन है। विदेश मंत्रालय ने इस हमले को कतरवासियों और कतर में रहने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया।

Related Post

जॉर्डन भी नाराज

इजराइल के इस हमले के बाद इजराइल का मित्र मुस्लिम देश जॉर्डन भी कतर की राजधानी पर हुए हमले से काफी नाराज है। जॉर्डन के विदेश मंत्रालय ने इजराइली बमबारी की कड़ी निंदा की है। जॉर्डन ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर का घोर उल्लंघन और कतर की संप्रभुता व सुरक्षा पर एक जबरदस्त हमला बताया।

जॉर्डन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता फुआद मजाली ने कहा कि यह एक अरब राष्ट्र की संप्रभुता का उल्लंघन है और एक खतरनाक, भड़काऊ और अस्वीकार्य उकसावे की कार्रवाई है जो क्षेत्र को और अधिक हिंसा और संघर्ष की ओर धकेलने का खतरा पैदा करती है। मजाली ने यह भी कहा कि जॉर्डन कतर द्वारा अपनी सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा के लिए उठाए गए किसी भी कदम के लिए अपना समर्थन दोहराता है।

यह भी पढ़ें :- 

नेपाल के सुप्रीम कोर्ट में जलकर राख हो गई 25,000 केस फाइलें, खंडहर में तब्दील हुआ न्याय का मंदिर

Nepal Gen-Z Protest: 18 जेलों से फुर्र हो गए से 6 हज़ार से ज़्यादा कैदी, नेपाली सेना के छूटे पसीने

Sohail Rahman

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026