Categories: विदेश

Israel vs Iran: किसकी मिलिट्री ज्यादा ताकतवर? एक तरफ एडवांस सिस्टम, दूसरी तरफ मिसाइलों का जखीरा; जानें किसका पलड़ा भारी?

Iran vs Israel military comparison: इजराइल और ईरान के बीच जंग शुरू हो गई है. हालांकि दोनों पक्ष से एक-दूसरे पर हमला हो रहा है. ऐसे में ईराम अपनी मिसाइल पावर पर गर्व करता है, तो वही इजराइल अपने एयर डिफेंस सिस्टम और हवाई हमले के दम पर खुद को ताकटवर मानता है.

Published by Mohammad Nematullah

Iran vs Israel military comparison: इजराइल और ईरान के बीच जंग शुरू हो गई है. हालांकि दोनों पक्ष से एक-दूसरे पर हमला हो रहा है. ऐसे में ईरान अपनी मिसाइल पावर पर गर्व करता है, तो वही इजराइल अपने एयर डिफेंस सिस्टम और हवाई हमले के दम पर खुद को ताकटवर मानता है. ग्लोबल फायरपावर के डेटा से पता चलता है कि मिलिट्री रैंकिग में इजराइल से आगे इरान है. इजराइल 17वें नंबर पर है तो वही इरान 14वें नबंर पर है. हालांकि इजराइल अपने मॉडर्न हथियारों की वजह से मिडिल ईस्ट में एक बड़ी ताकत के तौर पर अपनी मौजूदगी बनाया है. 

इरान के पास कितना मिसाइल?

इरान की पास मिसाइल का एक घातक खजीरा है, जिसमें क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइल दोनों शामिल है. ईरान  की शहाब 3 मिसाइल की रेंज 2000 किलोमीटर है जबकि फतेह 110 की रेंज 300 किलोमीटर है. इसे हाइपरसोनिक मिसाइल माना जाता है, जिसकी स्पीड Mach 5 तक पहुंचती है. इसके अलावा खैबर शेकान की रेंज 1450 किलोमीटर है. ईरान के पास लगभग 3,000 मिसाइलों का जखीरा है.

Israel-Iran War Escalates: इजराइल-ईरान की लड़ाई के बीच, क्या भारत को भी होगा नुकसान, जानें यहां…

इजराइल की एयर डिफेंस कितना मजबूत?

इजराइल का एयर डिफेंस सिस्टम ईरान के मुकाबला काफी ज्यादा मजबूत है. इजराइल के आयरन डोम ने हमास के हवाई हमलों को जमीन तक पहुंचने से काफ़ी हद तक रोकता है. यह कम दूरी का मिसाइल इंटरसेप्टर इजराइल को हवाई हमलों से बचाता है. इसके अलावा इसके पास डेविड्स स्लिंग मीडियम-रेंज मिसाइल सिस्टम और एरो 2 और 3 लंबी दूरी के एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल इंटरसेप्टर है.. ईरान का एयर डिफेंस सिस्टम काफ़ी कमज़ोर है, जिसे इजराइली ड्रोन हमलों ने तबाह कर देगा. ईरान के पास बाबर-373, खोरदाद-15, और तलाश-3 एयर डिफेंस सिस्टम है. बाबर 373 रूस के S-300 का घरेलू वर्जन है.

इजराइल की मिसाइल पावर

  • इज़राइल के पास ईरान से कम मिसाइल है. हालांकि उसके पास जो मिसाइल हैं, वे एडवांस्ड है.
  • जेरिको 3 ICBM न्यूक्लियर-कैपेबल है और इसकी रेंज 4,800 किलोमीटर है.
  • लोरा एयर-लॉन्च्ड बैलिस्टिक मिसाइल जमीन और हवा दोनों से हमला कर सकती है.
  • इज़राइल के पास स्पाइस 2000, डेलिलाह और पायथन सीरीज की गाइडेड मिसाइलें भी है.

इजराइली और ईरानी एयर फ़ोर्स

  • ग्लोबल फायर इंडेक्स के अनुसार इजराइल के पास 612 रिजर्व और 490 एक्टिव फ़ाइटर जेट है. इजराइल अकेला ऐसा देश है जिसे यूनाइटेड स्टेट्स से F-35 फ़ाइटर जेट के कस्टम-मेड वर्जन मिला है. US एयर फ़ोर्स भी इन फ़ाइटर का इस्तेमाल करती है. इजराइल के पास F-15 और F-16 भी है.
  • दूसरी ओर ईरान के पास 550 फ़ाइटर जेट है. लेकिन वे पुराना हो चुका है. प्रतिबंधों की वजह से ईरान नए एयरक्राफ्ट नहीं खरीद पा रहा है. उसके पुराने एयरक्राफ्ट रिपेयर नहीं हो पा रहा है. ईरान के पास रूस के MiG-29 और Su-24 फाइटर जेट है. US ने उसे 1970 में F-14 टॉमकैट फाइटर जेट दिए थे, जो अब पुराना हो चुका है.

मिलिट्री कर्मचारियों की संख्या में ईरान सबसे आगे

ईरान के पास 600,000 मिलिट्री कर्मचारी है. इसके अलावा उसके पास 350,000 रिजर्व सैनिक है. उसके पास कुल 1,996 टैंक हैं, जिनमें से 1,397 एक्टिव है. इजराइल के पास 170,000 एक्टिव और 450,000 रिजर्व सैनिक है. हालांकि, वे एडवांस्ड इक्विपमेंट और हथियारों से लैस है. इसलिए उनकी लड़ने की क्षमता ईरान से कहीं ज़्यादा है. इजराइल के पास 1,370 टैंक है.

Iran Israel War: इजराइल के हमले के बाद बदले की आग में झुलसा ईरान! क्या अब परमाणु अटैक से लेगा बदला

Mohammad Nematullah

Recent Posts

चिल्लर के नाम पर खेल! भिखारियों के साथ हुई ठगी; नकली नोट देकर उड़ाए हजारों

Kubreshwar Dham Beggars Cheated: घटना मंडी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां एक…

April 14, 2026

सरकारी मुहर और साइन की नकल, कलेक्टर ऑफिस में बड़ा फर्जीवाड़ा! बाबुओं ने जारी किए नकली आदेश

MP Fake Registry Case: प्रारंभिक जांच में पता चला कि यह फर्जीवाड़ा लंबे समय से…

April 14, 2026

एडमिशन सीजन में अलर्ट! UGC ने फर्जी यूनिवर्सिटी से किया सावधान; छात्र ऐसे कर सकते हैं शिकायत

UGC on university scams: यूजीसी ने पहली बार इस मुद्दे पर ईमेल के जरिए भी…

April 14, 2026

कप्तान सूर्यकुमार पर मंडराया बड़ा संकट, कोच ने भी छोड़ा साथ! वर्ल्ड कप जीतने के बाद भी हो सकते हैं टीम से बाहर

Suryakumar Yadav News: आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज में उनका प्रदर्शन तय…

April 14, 2026

लोकसभा का मेगा विस्तार, अब 850 सांसद! महिला आरक्षण के बाद यहां समझें संसद का पूरा गणित

Nari Shakti Vandan Adhiniyam: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत लोकसभा और विधानसभाओं में 33…

April 14, 2026

Microsoft का बड़ा फैसला! Outlook Lite होगा बंद; एंड्रॉइड यूजर्स तुरंत करें ये काम

Outlook Lite app closing: Outlook Lite को 2022 में खासतौर पर ऐसे Android यूजर्स के…

April 14, 2026