Categories: विदेश

ईरान के सुप्रीम लीडर के दिमाग के आगे फेल हो गया इजरायल का सारा इंटेलिजेंस, हिला दी मोसाद की जड़, खुद नेतन्याहू के दूत ने किया खुलासा

इजराइल के चैनल 12 को दिए साक्षात्कार में कैट्ज ने कहा कि पहले दिन से ही हमारी कोशिश खामेनेई की हत्या कर ईरान को बड़ा झटका देने की थी, लेकिन खामेनेई चालाक निकले और अंडरग्राउंड हो गए।

Published by

Israel Iran War: 12 दिन तक चले इजरायल ईरान जंग के बाद से सीजफायर हो गया है। वहीं अब एक हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। जिसे सुन कर हर कोई हैरान है। इजराइल ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को मार सकता था। इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज़ ने खुद इस बात को स्वीकार किया है।

ईरान के साथ युद्ध के दौरान इजरायल ने सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को मारने की कोशिश की थी, लेकिन खामेनेई के चालाक दिमाग की वजह से इजरायल अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाया। कैट्ज के मुताबिक उन्होने खामेनेई को मारने के लिए हर मोर्चा खोल दिया था, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए।

इजराइल के चैनल 12 को दिए साक्षात्कार में कैट्ज ने कहा कि पहले दिन से ही हमारी कोशिश खामेनेई की हत्या कर ईरान को बड़ा झटका देने की थी, लेकिन खामेनेई चालाक निकले और अंडरग्राउंड हो गए।

नए अफसरों से संपर्क टूटा

कैट्ज के मुताबिक, अमेरिका ने बयान जरूर दिया कि हम खामेनेई को मारना नहीं चाहते, लेकिन उन्हें मारने के लिए हमें किसी देश की इजाजत की जरूरत नहीं थी। खेल तब बिगड़ गया जब हमने ईरान के सैन्य कमांडरों को मार डाला।

हमें उम्मीद थी कि खामेनेई की लोकेशन के बारे में खामेनेई द्वारा मृत सैन्य अफसरों की जगह नियुक्त किए गए अफसरों के जरिए जानकारी मिलेगी, लेकिन खामेनेई ने पूरे युद्ध के दौरान नए अफसरों से संपर्क नहीं किया।

यही वजह है कि हमारे लोग खामेनेई की लोकेशन नहीं ढूंढ पाए, जिसकी वजह से वह बच गए।

बंकर में वली-ए-अमर की निगरानी में खामेनेई

13 जून को जैसे ही ईरान में इजरायली हमला शुरू हुआ, खामेनेई तेहरान के पास एक बंकर में चले गए। ईरान इंटरनेशनल के मुताबिक, खामेनेई ने अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी विशेष बल वली-ए-अमर को सौंप दी। वली-ए-अमर को ईरान का सबसे मजबूत सुरक्षा बल माना जाता है।

इस संगठन में करीब 12 हजार सैनिक हैं, जिन्हें सुप्रीम लीडर की सुरक्षा के लिए बनाया गया है। कहा जाता है कि बंकर में छिपने के बाद खामेनेई अपने लोगों से सिर्फ शारीरिक रूप से ही मिले। यानी उनके सुरक्षाकर्मियों ने फोन छीन लिए।

अमेरिकी बंकर बस्टर बम गिरने के बाद एक्सियोस ने एक रिपोर्ट की थी। इस रिपोर्ट में कहा गया था कि अमेरिकी राष्ट्रपति चाहते थे कि बम गिराने से पहले खामेनेई समझौते पर राजी हो जाएं, लेकिन ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन ने यह कहते हुए प्रस्ताव को खारिज कर दिया कि वह सुप्रीम लीडर के संपर्क में नहीं हैं।

Published by

Recent Posts

Breakfast skip benefits: कभी-कभी ब्रेकफास्ट स्किप करने के भी हो सकते हैं फायदे, जानिए कब है सही और कब नुकसानदायक

Breakfast skip benefits: कभी-कभी ब्रेकफास्ट स्किप करना वजन घटाने, इंटरमिटेंट फास्टिंग और ब्लड शुगर कंट्रोल…

April 10, 2026

UP SIR Final List 2026: जारी हुई फाइनल वोटर लिस्ट; जानें किस जिले में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

UP Final Voter List: ड्राफ्ट और फाइनल वोटर लिस्ट की तुलना करने पर कुल 84,28,767…

April 10, 2026

Lalita Pawar story: कभी थीं लीड एक्ट्रेस, एक थप्पड़ ने बदल दी जिंदगी, फिर वापसी कर सबको किया हैरान

Lalita Pawar life story: ललिता पवार कभी फिल्मों में लीड एक्ट्रेस थीं, लेकिन 1942 में शूटिंग…

April 10, 2026

Akshay Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर तुलसी पूजा का विशेष महत्व, जानिए क्यों मानी जाती है फलदायी?

Akshay Tritiya 2026: अक्षय तृतीया का पर्व हिंदू धर्म में बेहद खास माना जाता है.…

April 10, 2026

Dacoit Review: दिमाग घुमा देगी अदिवी सेष और मृणाल ठाकुर की लव स्टोरी, ट्विस्ट एंड टर्न से भरी है फिल्म ‘डकैत’

Dacoit Review: अदिवी सेष और मृणाल ठाकुर की 'डकैत एक प्रेमकथा' सिनेमाघरों में बड़े पर्दे…

April 10, 2026

Urine Hold Risks: लंबे समय तक यूरिन रोकना महिलाओं की सेहत के लिए खतरनाक, जानिए इसके गंभीर नुकसान

Urine hold risks: लंबे समय तक यूरिन रोकने से ब्लैडर पर दबाव बढ़ता है, जिससे…

April 10, 2026