Categories: विदेश

Iran Protest News: तबाही मचाने चला ट्रंप! अचानक अमेरिकी नागरिकों को ईरान छोड़ने का दिया आदेश, क्या करने वाला है दुनिया का सबसे ‘पॉवरफुल’ राष्ट्रपति?

Iran Protest: जहाँ एक तरफ ईरान में तबाही वाला मंजर देखने को मिल रहा है वहीं ट्रंप भी लगातार अपना पासा चल रहे हैं. अब स्थति कुछ ऐसी है कि डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ युद्ध के कगार पर हैं.

Published by Heena Khan

Iran Protest News: जहाँ एक तरफ ईरान में तबाही वाला मंजर देखने को मिल रहा है वहीं ट्रंप भी लगातार अपना पासा चल रहे हैं. अब स्थति कुछ ऐसी है कि डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ युद्ध के कगार पर हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिकी विदेश विभाग ने सोमवार, 12 जनवरी, 2026 को एक इमरजेंसी सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया, जिसमें सभी अमेरिकी नागरिकों को तुरंत ईरान छोड़ने का निर्देश दिया गया. यह कदम उस समय उठाया गया है जब ईरान में हालात बेकाबू हैं. ईरान में हुए इस विरोध के चलते 500 से ज़्यादा लोगों की मौत हुई है और हज़ारों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

अमेरिका ने दे दी धमकी

अमेरिकी सरकार ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिकी नागरिक, खासकर दोहरी नागरिकता वाले लोग ईरान में रहते हैं, तो उन्हें हिरासत में लिए जाने, पूछताछ और दुर्व्यवहार का गंभीर खतरा है. ईरानी सरकार ने पूरे देश में इंटरनेट और मोबाइल नेटवर्क बंद कर दिए हैं, जिससे सभी तरह का कम्युनिकेशन बंद हो गया है. कई इंटरनेशनल एयरलाइंस ने 16 जनवरी तक उड़ानें रद्द कर दी हैं, जिसके बाद अमेरिका ने अपने नागरिकों को सलाह दी है कि अगर संभव हो तो वे आर्मेनिया या तुर्की के रास्ते ज़मीन के रास्ते ईरान छोड़ दें.

किन पर मंडरा रहा खतरा

अमेरिकी प्रशासन ने कहा है कि ईरानी सरकार दोहरी नागरिकता (अमेरिका-ईरान) को मान्यता नहीं देती है. इसलिए, इन नागरिकों को सिर्फ़ ईरानी नागरिक माना जा सकता है और उन पर देश के कड़े कानून लागू हो सकते हैं. अमेरिकी पासपोर्ट दिखाना या अमेरिका से किसी भी तरह के संबंध का कोई सबूत दिखाना गिरफ्तारी का कारण बन सकता है. क्योंकि ईरान में कोई अमेरिकी दूतावास नहीं है, इसलिए मुश्किल में फंसे नागरिकों के लिए सरकारी मदद मिलना लगभग नामुमकिन है.

महारानी के जाने के बाद अब किसको मिलेगी जायदाद, 600 किलो सोना दान करने वाला दरभंगा राज अब कितना अमीर? जानें विरासत की पूरी कहानी

अमेरिका का बड़ा एक्शन! एक साल में 1 लाख से ज्यादा वीजा रद्द, भारतीयों पर सबसे ज्यादा असर

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Weather Today April 15 2026: अप्रैल में ही तपने लगा यूपी, कई जिलों में 41°C के पार तापमान, IMD का अलर्ट

Weather Today April 15 2026: उत्तर प्रदेश में अप्रैल में ही भीषण गर्मी का असर…

April 15, 2026

चिल्लर के नाम पर खेल! भिखारियों के साथ हुई ठगी; नकली नोट देकर उड़ाए हजारों

Kubreshwar Dham Beggars Cheated: घटना मंडी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां एक…

April 14, 2026

सरकारी मुहर और साइन की नकल, कलेक्टर ऑफिस में बड़ा फर्जीवाड़ा! बाबुओं ने जारी किए नकली आदेश

MP Fake Registry Case: प्रारंभिक जांच में पता चला कि यह फर्जीवाड़ा लंबे समय से…

April 14, 2026

एडमिशन सीजन में अलर्ट! UGC ने फर्जी यूनिवर्सिटी से किया सावधान; छात्र ऐसे कर सकते हैं शिकायत

UGC on university scams: यूजीसी ने पहली बार इस मुद्दे पर ईमेल के जरिए भी…

April 14, 2026

कप्तान सूर्यकुमार पर मंडराया बड़ा संकट, कोच ने भी छोड़ा साथ! वर्ल्ड कप जीतने के बाद भी हो सकते हैं टीम से बाहर

Suryakumar Yadav News: आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज में उनका प्रदर्शन तय…

April 14, 2026