Categories: विदेश

मुनीर का नोबेल डिनर नहीं आया काम, व्हाइट हाउस में ट्रंप और पीएम मोदी के दोस्ती को लेकर कही गई ऐसी बात, सुन शहबाज शरीफ पीटने लगे छाती

प्रेस ब्रीफ के दौरान व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिना लेविट ने कहा कि यह सच है कि पिछले सप्ताह राष्ट्रपति ने कहा था कि अमेरिका और भारत व्यापार समझौते के बहुत करीब हैं।

Published by Divyanshi Singh

US-India Relation:अमेरिका और भारत के रिश्ते किसी से छिपे नहीं हैं खुद अमेरिकी राष्ट्रपति पीएम मोदी को अपना बहुत अच्छा दोस्त बता चुके हैं। अब एक बार फिर व्हाइट हाउस की ओर से इन मजबूत रिश्तों की पुष्टि की गई है। सोमवार को प्रेस ब्रीफिंग के दौरान व्हाइट हाउस ने भारत को अपना “रणनीतिक साझेदार” बताया है। इसके साथ ही बयान में साफ तौर पर कहा गया कि भारत और अमेरिका के बीच जल्द ही ट्रेड डील होने वाली है।

प्रेस ब्रीफिंग के दौरान व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिना लेविट ने कहा, “हां, राष्ट्रपति ने पिछले हफ्ते कहा था (अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील बहुत करीब है) और यह सच है।” “मैंने अभी-अभी हमारे वाणिज्य सचिव से इस बारे में बात की है। वे राष्ट्रपति के साथ ओवल ऑफिस में थे। वे इन समझौतों को अंतिम रूप दे रहे हैं।

व्हाइट हाउस ने क्या कहा?

प्रेस ब्रीफ के दौरान व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिना लेविट ने कहा कि यह सच है कि पिछले सप्ताह राष्ट्रपति ने कहा था कि अमेरिका और भारत व्यापार समझौते के बहुत करीब हैं। फिलहाल भारत और अमेरिका के बीच चल रहे व्यापार सौदे को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जल्द ही आप भारत के बारे में राष्ट्रपति ट्रंप से सुनेंगे। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के साथ कभी भी व्यापार समझौता किया जा सकता है। एशिया प्रशांत क्षेत्र में भारत बहुत रणनीतिक सहयोगी बना हुआ है और राष्ट्रपति के प्रधानमंत्री मोदी के साथ बहुत अच्छे संबंध हैं और वे इसे जारी रखेंगे।

Related Post

ट्रंप ने क्या कहा?

हाल ही में भारत और अमेरिका के बीच जल्द ही एक ‘बड़ा’ व्यापार सौदा होने वाला है। यह बात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में आयोजित ‘बिग ब्यूटीफुल बिल’ कार्यक्रम में कही। ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका ने हाल ही में चीन और अब भारत के साथ व्यापार समझौता किया है। कुछ ऐसा ही होने वाला है।

चीन को भी टैरिफ़ से राहत

2 अप्रैल को डोनाल्ड ट्रंप ने 100 से ज़्यादा देशों पर पारस्परिक टैरिफ़ लगाने की घोषणा की थी। हालांकि, 9 अप्रैल को उन्होंने चीन को छोड़कर बाकी सभी देशों पर पारस्परिक टैरिफ़ को 90 दिनों के लिए टाल दिया था। बाद में चीन को भी टैरिफ़ से राहत दी गई और अब चीन के साथ व्यापार समझौते को अंतिम रूप दे दिया गया है। ट्रंप अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत से ही कहते आ रहे हैं कि अगर कोई देश अमेरिकी सामान पर ज़्यादा टैरिफ़ लगाता है, तो अमेरिका भी उस देश से आने वाले सामान पर टैरिफ़ बढ़ा देगा।

पाकिस्तान के परमाणु सेंटर के कर्मचारी किडनैप, वीडियो हुआ वायरल, शहबाज-मुनीर की अटक गई सांसें

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

ट्रेन का किराया होगा कम! 10 ट्रेनों में सस्ता टिकट, जानिए क्या है रेलवे की प्लानिंग?

Train Ticket: लाखों ट्रेन यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. रेलवे ने…

February 8, 2026

Income Tax Act के नए ड्राफ्ट नियम जारी! 1 अप्रैल से क्या-क्या बदलेगा?

New Income Tax: भारत सरकार ने इनकम टैक्स रूल्स 2026 का एक ड्राफ्ट पेश किया…

February 8, 2026

ग्रीन टी पीने से हो सकते हैं नुकसान-किसे बचना चाहिए और क्यों?

Green Tea: आजकल ग्रीन टी को हेल्दी का हिस्सा माना जाता है. लोग इसे वजन…

February 8, 2026

MBA Admission Criteria: टॉप MBA कॉलेज में लेना चाहते हैं एडमिशन, योग्यता से लेकर जानें सबकुछ

MBA Admission Criteria: एमबीए एक ऐसा कोर्स है जो उच्च पद, बेहतर वेतन और नेटवर्क…

February 8, 2026

ग्राहक बिना मेनू के क्या खाते हैं? इस अनोखी डाइनिंग परंपरा को जानकर दंग रह जाएंगे आप

What is Omakase: आप में से बहुत कम लोग शायद ओमाकासे के बारे में जानते…

February 8, 2026

VIDEO: सरकारी नौकरी बनी सिरदर्द! 29 साल की महिला बोली- मैं बूढ़ी हो गई हूं, सोशल मीडिया पर छलका दर्द

Video Video: सरकारी नौकरी एक ऐसा पेशा जिसकी हर कोई ख्वाहिश रखता है. समय के…

February 8, 2026