BJP Odisha: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल यहाँ सोमवार को जनसुनवाई के दौरान नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त रत्नाकर साहू पर अटैक कर दिया गया। जिसके बाद पुलिस ने 3 आरोपियों को तुरंत हिरासत में ले लिया है। इस हमले के बाद आरोप लगाए जा रहे हैं कि आयुक्त ने बीजेपी नेता के साथ बदसलूकी की थी। वहीँ मारपीट का ये वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यही कारण है कि ओडिशा प्रशासनिक सेवा संघ ने घटना के विरोध में सामूहिक अवकाश की घोषणा की गई है।
विपक्ष हुआ हमलावर
वहीँ अब इस मामले को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। जिसके चलते कई राजनीतिक दल अब सवाल उठा रहे हैं। वहीँ, भुवनेश्वर के डीसीपी जगमोहन मीना ने इस बात की जानकारी दी कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार किए गए तीन लोगों की पहचान जीवन राउत, रश्मि महापात्रा और देबाशीष प्रधान के रूप में हुई है। वहीँ अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसके बाद सभी अधिकारियों में अलग ही आक्रोश है। यही कारण है कि हमले के बाद ओएएस ने सामूहिक अवकाश लेकर विरोध जताया। इतना ही नहीं बल्कि नगर निगम कर्मचारियों और विपक्षी बीजू जनता दल पार्टी के पार्षदों ने विरोध जताया। ओडिशा प्रशासनिक सेवा संघ (ओएएस) ने हमले के विरोध में मंगलवार से सामूहिक अवकाश की घोषणा की है।
जो पिट रहा है, घसीटा जा रहा है वो ओडिशा के भुवनेश्वर में नगर निगम का एडिशनल कमिश्नर है।
पीटने वाले माननीय जी BJP नेता अपरूपा राउत है जो अपने गुंडों के सरकारी दफ्तर में पहुंचे थे।
खबरदार अगर किसी मीडिया वाले ने इसे जंगलराज बोला क्योंकि यहां तो सरकार भाजपा की है। pic.twitter.com/8Kurs1Spy6
— Srinivas BV (@srinivasiyc) June 30, 2025
इस वजह से भड़के बीजेपी नेता
दरअसल हुआ कुछ यूँ कि, सोमवार को जनसुनवाई के दौरान बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त रत्नाकर साहू को निशाना बनाया गया, जब कुछ लोग उनके चैंबर में घुस आए और उनका कॉलर पकड़ लिया। हमलावरों द्वारा आयुक्त को लात मारने और सिर पर वार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। शुरुआती रिपोर्टों में अधिकारी पर भाजपा नेता जगन्नाथ प्रधान या “जगभाई” का अपमान करने का आरोप लगाया गया है, जिसे उनके समर्थकों द्वारा हमले का कारण माना जाता है।