Categories: विदेश

इमरान खान की बड़ी जीत, जेल में बंद PTI चीफ को मिली जमानत, शहबाज-मुनीर के बुरे दिन शुरू

Pakistan:इमरान खान को 9 मई वाले मामले में ज़मानत मिल गई है, लेकिन उनके ख़िलाफ़ कई और मामले भी हैं। तोशाखाना मामले में भी उन्हें सज़ा सुनाई गई है, जिसके ख़िलाफ़ उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है।

Published by Divyanshi Singh

Pakistan: पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को एक साथ 8 मामलों में ज़मानत दे दी है। गुरुवार (21 अगस्त) को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि इमरान खान के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। उनके खिलाफ पहले से ही मामला चल रहा है, इसलिए उन्हें ज़मानत मिलनी चाहिए।

सेना के खिलाफ मोर्चा

इमरान को यह ज़मानत 9 मई के मामले में मिली है। 9 मई 2023 को इमरान के समर्थकों ने पाकिस्तान के कई इलाकों में सेना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। इस मोर्चे में सेना को काफी नुकसान उठाना पड़ा था। पाकिस्तान में सेना के खिलाफ पहली बार ऐसा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला था।

सुप्रीम कोर्ट ने सेना को लताड़ा

पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान को ज़मानत देते हुए सरकार और सेना के वकीलों पर कड़ी टिप्पणी की। दरअसल, सरकारी वकील इमरान की ज़मानत के खिलाफ बोल रहे थे। इस पर पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि हम मामले की मेरिट पर कुछ नहीं कहना चाहते। पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश याह्या अफरीदी के मुताबिक, अगर हम मेरिट पर कोई टिप्पणी करेंगे, तो इसका सीधा असर मामले पर पड़ेगा। अदालत ने कहा कि इमरान को अब ज़मानत मिलनी चाहिए। वह इसके हक़दार हैं।

तोशाखाना मामले में भी सजा

इमरान खान को 9 मई वाले मामले में ज़मानत मिल गई है, लेकिन उनके ख़िलाफ़ कई और मामले भी हैं। तोशाखाना मामले में भी उन्हें सज़ा सुनाई गई है, जिसके ख़िलाफ़ उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है। हालाँकि, 9 मई वाला मामला सबसे अहम माना जा रहा था। क्योंकि यह सीधे तौर पर पाकिस्तानी सेना से जुड़ा मामला है।

Related Post

अब जिस तरह से सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें ज़मानत दी है। कहा जा रहा है कि जल्द ही उनके वकील दूसरे मामलों का भी निपटारा करेंगे। इमरान खान लगभग 2 साल से पाकिस्तान की अदियाला जेल में बंद हैं।

भारत के पास मौजूद अग्नि-5 की तुलना में कहां खड़ा है चीन, पाकिस्तान और अमेरिका, मिसाइल के मामले में कौन है सबसे ताकतवर देश?

राजनीतिक उथल-पुथल का संकेत है?

इमरान खान को 9 मई वाले मामले में ज़मानत ऐसे समय मिली है जब पीटीआई प्रमुख ने सदन में तीन पार्टियों के साथ मिलकर एक मोर्चा बनाया है। बुधवार को इमरान ने पश्तून पार्टी के महमूद ख़ान अचकचाई को विपक्ष का नेता नियुक्त किया। अचकचाई बलूचिस्तान के ज़मीनी नेता माने जाते हैं।

इमरान खान की पार्टी ने फजल उर रहमान की पार्टी जमात को भी भरोसे में ले लिया है। ऐसे में इस फैसले के बाद जमीनी संघर्ष भी तेज हो सकता है। जिस तरह सुप्रीम कोर्ट ने सेना के खिलाफ केस के बावजूद इमरान खान को जमानत दी है, उसे भी सेना के लिए झटके के तौर पर देखा जा रहा है।

धार्मिक स्कूलों में अफगानी महिलाओं के साथ हो रहा था ये काम, अब तालिबान प्रमुख ने उठाया बड़ा कदम, दुनिया भर में मचा हंगामा

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh
Tags: pakistan

Recent Posts

Today Weather: दिल्ली में बारिश फिर मचाएगी गदर, IMD ने कई राज्यों में जारी किया अलर्ट; जानें आपके राज्य का हाल

Today Weather News :आज उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज थोड़ा बदला…

March 24, 2026

Fact Check: EC के लेटर पर BJP की मुहर! वायरल दस्तावेज़ से मचा सियासी तूफान; जानें क्या है सच्चाई?

election commission bjp symbol: यह विवाद तब शुरू हुआ जब भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (CPIM)…

March 23, 2026