Categories: विदेश

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों देंगे पत्नी के महिला होने का प्रमाण

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अपनी पत्नी के पुरुष होने के विवाद के बाद  अमेरिकी अदालत में पत्नी के महिला होने के प्रमाण देंगे.

Published by Swarnim Suprakash

BBC की रिपोर्ट के अनुसार, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अमेरिकी अदालत में अपनी पत्नी ब्रिगिट मैक्रों के महिला होने का प्रमाण देने के लिए “फोटोग्राफिक और वैज्ञानिक सबूत” देने का फैसला किया है. यह कदम उन्होंने अमेरिकी दक्षिणपंथी पॉडकास्टर कैंडेस ओवेन्स के खिलाफ किए गए मानहानि मुकदमे के तहत उठाया है. ओवेन्स पर आरोप है कि उन्होंने यह दावा फैलाया कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की पत्नी ब्रिगिट पुरुष के रूप में पैदा हुई थीं. जिसे राष्ट्रपति मैक्रों ने “अजीबोगरीब, अपमानजनक और बेतुका” करार दिया है.

मैक्रों के वकील टॉम क्लेयर ने बताया

BBC के फेम अंडर फायर नामक पॉडकास्ट में मैक्रों के वकील टॉम क्लेयर ने बताया कि ये दावे फ्रांस की प्रथम महिला के लिए अपमान जनक और  बेहद परेशान करने वाले रहे हैं और राष्ट्रपति के लिए भी ध्यान भटकाने वाले साबित हुए हैं. उन्होंने कहा, ‘किसी भी व्यक्ति की तरह, जब आपके परिवार पर हमला होता है तो यह आपको प्रभावित करता है. राष्ट्रपति होने के बावजूद वह भी इससे अछूते नहीं हैं.’

IB के कहने पर आतंकी हाफिज सईद से मिले थे यासीन मालिक,किए कई बड़े खुलासे

सबूत के तौर पर क्या पेश करने वाले हैं मैक्रों?

क्लेयर ने सटीक जानकारी साझा नहीं की, लेकिन उन्होंने इशारा दिया कि अदालत में विशेषज्ञों की गवाही होगी, जो वैज्ञानिक प्रकृति की और विज्ञान आधारित होंगी. इसके अलावा, ब्रिगिट मैक्रों की गर्भावस्था और बच्चों की परवरिश से जुड़ी तस्वीरें भी अदालत में सबूत के रूप में प्रस्तुत की जा सकती हैं.

Related Post

कैंडेस ओवेन्स ने कहा

लाखों ऑनलाइन फ़ॉलोअर्स वाली विवादित दक्षिणपंथी हस्ती कैंडेस ओवेन्स ने दावा किया है कि ब्रिगिट एक पुरुष हैं. मार्च 2024 में उन्होंने यहां तक कह दिया था कि वह इस आरोप पर वह अपनी “पूरी पेशेवर प्रतिष्ठा” दांव पर लगाने को तैयार हैं.

द गार्जियन के अनुसार, मुकदमे में यह भी आरोप है कि ओवेन्स ने झूठे दावे किए हैं.

  • ब्रिगिट का जन्म पुरुष के रूप में हुआ था और उन्होंने किसी और की पहचान चुराई.
  • राष्ट्रपति और प्रथम महिला आपस में रक्त संबंधी हैं.
  • राष्ट्रपति मैक्रों को CIA के MKUltra जैसे मन-नियंत्रण कार्यक्रम के तहत चुना गया था.
  • दोनों इन रहस्यों को छिपाने के लिए जालसाजी और सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं.

मामले पर मैक्रों का रुख

मैक्रों ने 23 जुलाई को अमेरिका के डेलावेयर में मुकदमा दायर किया. उनका कहना है कि उन्होंने ओवेन्स को अपने बयान वापस लेने के कई मौके दिए, लेकिन बार-बार के अनुरोधों को नज़रअंदाज़ करने के बाद यह कदम उठाना पड़ा.

दंपति ने बयान जारी कर कहा, ‘सुश्री ओवेन्स ने हमारे वकीलों के हर अनुरोध को ठुकराकर इन झूठे आरोपों की पुष्टि की. ऐसे में अदालत का सहारा लेना ही हमारे पास एकमात्र विकल्प था. हम उम्मीद करते हैं कि यह मुकदमा सच को सामने लाएगा और इस मानहानि अभियान का हमेशा के लिए अंत करेगा.’

Trump हटा सकते हैं टैरिफ, भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार का बड़ा दावा

Swarnim Suprakash
Published by Swarnim Suprakash

Recent Posts

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026