China New Space Mission Shenzhou 21: भारत के अलावा दुनिया के अलग-अलग देश अंतरिक्ष की दुनिया में नए-नए प्रयोग करते रहते हैं. भारत ने भी इस क्षेत्र में उपलब्धियों की बौझार कर दी है. विज्ञान की दुनिया में भारत चीन, अमेरिका और रूस जैसे देशों को भी टक्कर दे रहा है. अब भारत के पड़ोसी देश ने ऐसा कारनामा किया है, जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे. दरअसल, पूरा मामला यह है कि चीन ने एक अंतरिक्ष मिशन लॉन्च किया है, जिसमें अंतरिक्ष यात्रियों के साथ 4 चूहों को भी भेजा गया है. जिसमें बारे में जानकारी सामने आ रही है कि इन चूहों का इस्तेमाल अंतरिक्ष में प्रयोगों के लिए किया जाएगा.
चीन ने लॉन्च किया अंतरिक्ष मिशन
चीन ने जिस अंतरिक्ष मिशन को लॉन्च किया है, उसका नाम शेनझोउ-21 (Shenzhou-21) रखा गया है, जिसके लिए उसने चूहों को भी अंतरिक्ष में भेजा है. इन चार चूहों में दो नर और दो मादा हैं. अंतरिक्ष मिशन पर उनके साथ दो अंतरिक्ष यात्री भी भेजे गए हैं. चूहों की एक प्रजाति रोडेंट्स पर शोध करने के लिए अंतरिक्ष यात्रियों के साथ इन्हें भेजा गया है. इन्हें अगले छह महीनों तक शून्य गुरुत्वाकर्षण में रखा जाएगा. चीन ने शनिवार (1 नवंबर, 2025) को इस स्पेस मिशन के बारे में घोषणा करते हुए बताया कि शेनझोउ-21 अंतरिक्ष यान तीन सदस्यीय चालक दल को लेक रिकॉर्ड समय में देश के अंतरिक्ष स्टेशन तियांगोंग से जुड़ गया है.
यह भी पढ़ें :-
ताजमहल से कितना अलग है दुनिया का आठवां अजूबा? यहां जानें- विशेषता
क्या है इस मिशन का उद्देश्य?
चीन मानव अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, डॉकिंग प्रक्रिया केवल 3.5 घंटे में पूरी हुई, जो पिछले मिशनों की तुलना में लगभग 3 घंटे तेज़ है. शेनझोउ-21 अंतरिक्ष यान शुक्रवार (31 अक्टूबर, 2025) को स्थानीय समयानुसार रात 11:44 बजे उत्तर-पश्चिमी चीन के जिउक्वान प्रक्षेपण केंद्र से उड़ान भरी. सफल प्रक्षेपण के बाद अंतरिक्ष यान सीधे तियानहे कोर मॉड्यूल की ओर बढ़ा और सफलतापूर्वक उसके साथ डॉक हो गया.
चीन के सबसे कम उम्र के अंतरिक्ष यात्री इस मिशन में शामिल
इस चीनी मिशन में पायलट और मिशन कमांडर झांग लू चालक दल की कमान संभाल रहे हैं. वह दो साल पहले शेनझोउ-15 मिशन का भी हिस्सा थे. इस बार उनके साथ दो नए अंतरिक्ष यात्री हैं: 32 वर्षीय इंजीनियर वू फी और भार विशेषज्ञ झांग होंगझांग. इंजीनियर वू फी चीन के अब तक के सबसे कम उम्र के अंतरिक्ष यात्री बन गए हैं. मिशन लॉन्च से पहले झांग लू ने कहा कि चालक दल तियांगोंग स्टेशन को एक स्वप्नलोक में बदल देगा, जहाँ वे बागवानी, ताई ची और कविता पाठ जैसी गतिविधियों में शामिल होंगे.
यह भी पढ़ें :-