Categories: विदेश

इस देश ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर लिया बड़ा एक्शन, गिरोह को किया आतंकवादी संगठन घोषित

Lawrence Bishnoi Gang News: कनाडा ने लॉरेंस बिश्नोई गेंग को किया आतंकवादी संगठन घोषित. प्रेस रिलीज जारी कर दी जानकारी.

Published by Shubahm Srivastava

Canada On Bishnoi Gang: कनाडा की नई सरकार ने लॉरेंस बिश्नोई (Bishnoi Gang) गेंग को लेकर बड़ा कदम उठाया है. वहां पर कंजर्वेटिव और एनडीपी नेताओं की मांग के बाद लॉरेंस बिश्नोई गेंग को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया गया है. कनाडा सरकार की तरफ से जारी एक प्रेस रिलीज में कहा गया है कि, “हिंसा और आतंक के कृत्यों के लिए कनाडा में कोई जगह नहीं है, खासकर उन कृत्यों के लिए जो भय और धमकी का माहौल बनाने के लिए विशिष्ट समुदायों को निशाना बनाते हैं। 

इसीलिए, जन ​​सुरक्षा मंत्री, माननीय गैरी आनंदसांगरी ने आज घोषणा की कि कनाडा सरकार ने बिश्नोई गिरोह को आपराधिक संहिता के तहत एक आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है।”

बिश्नोई गैंग पर बड़ा एक्शन

प्रेस रिलीज में बताया गया है कि ‘अब सूचीबद्ध संगठन के रूप में, बिश्नोई गैंग कनाडा की आपराधिक संहिता के तहत एक ‘आतंकवादी समूह’ की परिभाषा को पूरा करता है। आतंकवादी सूची में शामिल होने का मतलब है कि कनाडा में उस समूह के स्वामित्व वाली कोई भी चीज, संपत्ति, वाहन, धन, जब्त किया जा सकता है और इससे कनाडा के कानून प्रवर्तन को वित्तपोषण, यात्रा और भर्ती से संबंधित आतंकवादी अपराधों पर मुकदमा चलाने के लिए और अधिक साधन मिलते हैं।’

कनाडा की सरकार की तरफ से कहा गया है कि ‘कनाडा में किसी भी व्यक्ति या विदेश में रहने वाले कनाडाई लोगों के लिए जानबूझकर किसी आतंकवादी समूह के स्वामित्व वाली या नियंत्रित संपत्ति का लेन-देन करना एक आपराधिक अपराध है। यह जानते हुए भी कि इसका इस्तेमाल किसी आतंकवादी समूह द्वारा किया जाएगा या उसे लाभ पहुँचाया जाएगा, प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संपत्ति प्रदान करना भी एक अपराध है।

Related Post

आपराधिक संहिता सूची का उपयोग आव्रजन और सीमा अधिकारियों द्वारा आव्रजन और शरणार्थी संरक्षण अधिनियम के तहत कनाडा में प्रवेश संबंधी निर्णयों को सूचित करने के लिए भी किया जा सकता है।’

बिश्नोई गैंग का इस्तेमाल कर रहा भारत – कनाडाई पुलिस

याद दिला दें कि पिछले साल की शुरुआत में, कनाडाई पुलिस ने भारत पर बिश्नोई गिरोह का इस्तेमाल कनाडाई नागरिकों, खासकर खालिस्तान समर्थकों को निशाना बनाकर हत्याएं और जबरन वसूली की वारदातों को अंजाम देने के लिए करने का आरोप लगाया था. हालांकि उनके पास इन आरोपों को साबित करने के लिए कोई सबूत मौजूद नहीं था. 

होने वाला है कुछ बड़ा, पाकिस्तान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे  POK के लोग, सदमे में मुनीर

Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत के लिए जोरदार तैयारी,BCCI ने लिया बड़ा फैसला, फाइनल से पहले बदल दिया होटल

India VS New Zealand: भारतीय टीम इस बार अपना तीसरा वर्ल्ड कप जीते ऐसा BCCI…

March 7, 2026

Dhurandhar 2: 11:01 बजे बजेगा रणवीर सिंह का बिगुल! आज रिलीज होगा धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर

Dhurandhar 2 Trailer: जिसका बेसब्री से इंतज़ार था, वो सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज, 19 मार्च,…

March 7, 2026

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026