Categories: विदेश

Alaska Summit Latest Update: हार गए Trump! रूस की ताकत देख अमेरिका ने पीछे खींचे अपने हाथ, जेलेंस्की से कर डाली ये अपील

Alaska Summit Latest Update: अलास्का शिखर सम्मलेन के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की को नसीहत दे डाली है। दरअसल, उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि रूस एक बड़ी ताकत है, इसलिए जेलेंस्की को कोई समझौता करना चाहिए।

Published by Sohail Rahman

Alaska Summit Latest Update: अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन करीब 7 साल बाद आमने-सामने मिले। दुनिया के दो महाशक्ति राष्ट्रपतियों ने 84 महीने बाद हाथ मिलाया। पूरी दुनिया उम्मीद कर रही थी कि यह अहम मुलाकात अलास्का की तरह रूस-यूक्रेन युद्ध पर बर्फबारी लाएगी और महीनों से चल रहे युद्ध का अंत करेगी। अलास्का शिखर सम्मेलन का नतीजा उम्मीदों और अपेक्षाओं के विपरीत रहा। ट्रंप की कोशिशों के बावजूद युद्धविराम पर सहमति नहीं बन पाई। पुतिन अपने विशेष जेट से मॉस्को लौट गए और डोनाल्ड ट्रंप वाशिंगटन।

ट्रंप ने जेलेंस्की को दी नसीहत

हालांकि, ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की को नसीहत जरूर दी। उन्होंने साफ कहा कि रूस एक बड़ी ताकत है, इसलिए जेलेंस्की को कोई समझौता करना चाहिए। आपको बता दें कि, रूस पड़ोसी देश यूक्रेन के कुछ हिस्सों पर अपना अधिकार चाहता है। अलास्का में पुतिन से मुलाकात के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन युद्ध को लेकर चौंकाने वाली टिप्पणी की है। ट्रंप ने अपने बयान में कहा, ‘समझौता कर लो… हाँ, देखो रूस एक महाशक्ति है और वे (यूक्रेन) नहीं हैं।’ यह टिप्पणी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ उनकी मुलाकात के बाद आई है।

Trump Putin Meeting: अमेरिका की धरती पर PM Modi के जिगरी यार ने कर दी Trump की बोलती बंद, मुंह ताकती रह गई पूरी दुनिया

जेलेंस्की को नहीं किया गया था आमंत्रित

आपको जानकारी के लिए बता दें कि, शुक्रवार को हुई ट्रंप-पुतिन शिखर वार्ता में जेलेंस्की को आमंत्रित नहीं किया गया था। हालांकि, इससे पहले यूक्रेनी राष्ट्रपति ने यूरोपीय नेताओं से मुलाकात की और बुधवार को ट्रंप के साथ एक वर्चुअल बैठक की। वर्चुअल बैठक में जेलेंस्की ने ट्रंप को चेतावनी दी कि पुतिन शांति की इच्छा जताकर दिखावा कर रहे हैं और वास्तव में उनका उद्देश्य केवल क्षेत्रीय रियायतें हासिल करना है। विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप की टिप्पणी वाशिंगटन और यूरोपीय राजधानियों में बहस छेड़ सकती है, क्योंकि पश्चिमी देशों की आधिकारिक नीति रूस पर दबाव बनाए रखने और यूक्रेन को पूर्ण समर्थन देने की रही है।

Related Post

साथ ही, ट्रंप के रुख से संकेत मिलता है कि वह संघर्ष के समाधान के लिए समझौते को ही एकमात्र व्यावहारिक विकल्प मानते हैं। यूक्रेन युद्ध अब अपने तीसरे वर्ष में प्रवेश कर चुका है और रूस और यूक्रेन के बीच किसी भी व्यापक शांति समझौते की संभावना अभी भी कम ही दिखाई देती है। ऐसे में ट्रंप और पुतिन की मुलाकात और उसके बाद दिए गए बयान अंतरराष्ट्रीय राजनीति में नए सवाल खड़े कर रहे हैं।

Trump Putin Meeting: बेनतीजा रही ट्रंप-पुतिन की मुलाकात, रूस-यूक्रेन युद्ध में सीजफायर पर नहीं बनी कोई बात

पुतिन ने क्या कहा?

अलास्का में ट्रंप से मुलाकात के बाद पुतिन ने कहा कि द्विपक्षीय संबंधों के लिए पिछला दौर बेहद मुश्किल रहा। अमेरिका के साथ संबंधों पर रूसी राष्ट्रपति ने कहा, ‘ईमानदारी से कहें तो शीत युद्ध के बाद से ये अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं और यह हमारे देशों या पूरी दुनिया के लिए अच्छा नहीं है। जाहिर है कि देर-सवेर हालात में सुधार लाना और टकराव से बातचीत की ओर बढ़ना ज़रूरी था।’

यूक्रेन के बारे में पुतिन ने कहा कि हम अमेरिकी प्रशासन और राष्ट्रपति ट्रंप की व्यक्तिगत रूप से यूक्रेनी संघर्ष को सुलझाने में मदद करने की इच्छा, इसके मूल में गहराई से जाने और इसे समझने की उनकी इच्छा देखते हैं। रूस की सभी जायज चिंताओं पर ध्यान दिया जाना चाहिए और यूरोप और पूरी दुनिया में सुरक्षा क्षेत्र में उचित संतुलन बहाल किया जाना चाहिए।

‘अगली मुलाकात मॉस्को में होगी’, पुतिन ने ट्रंप को दिया रूस आने का न्योता, अमेरिकी राष्ट्रपति ने दिया ऐसा जवाब, सुन कांपने लगी पूरी दुनिया

Sohail Rahman

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत के लिए जोरदार तैयारी,BCCI ने लिया बड़ा फैसला, फाइनल से पहले बदल दिया होटल

India VS New Zealand: भारतीय टीम इस बार अपना तीसरा वर्ल्ड कप जीते ऐसा BCCI…

March 7, 2026

Dhurandhar 2: 11:01 बजे बजेगा रणवीर सिंह का बिगुल! आज रिलीज होगा धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर

Dhurandhar 2 Trailer: जिसका बेसब्री से इंतज़ार था, वो सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज, 19 मार्च,…

March 7, 2026

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026