Categories: वायरल

Wedding Viral Video : सात फेरों के बीच एक वचन पर रुक गई दुल्हन, कह दिया कुछ ऐसा की हर कोई रह गया दंग..!

Wedding Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, वीडियो में दुल्हन ने मंडप में कुछ ऐसा कह दिया जो हर एक बेटी की नई सोच और आत्मविश्वास की मिसाल बन गया.

Published by sanskritij jaipuria

Wedding Viral Video : सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो शादी जैसे पारंपरिक माहौल में बदलते दौर की झलक देता है. वीडियो में एक दुल्हन अपने लाल जोड़े में बैठी है और जब पंडितजी उसे विवाह के वचन दे रहे होते हैं, तो वो एक ऐसा जवाब देती है, जिसने लाखों दिलों को छू लिया है. पंडितजी कहते हैं, “अब ये घर तुम्हारा नहीं रहा, अब मायके जाना हो तो अनुमति लेनी होगी”, जिस पर दुल्हन मुस्कुराकर जवाब देती है – “वो पापा हैं, जब जरूरत होगी, मैं जाऊंगी… परमिशन नहीं लूंगी.”

‘चित मेरी, पट भी मेरी’ – दुल्हन ने दिखाया आत्मविश्वास

दुल्हन के जवाब से कुछ लोग चौंक गए, कुछ हंसने लगे, लेकिन उस पल में जो सबसे ज्यादा उभरा, वो था उस बेटी का अपने पापा के लिए प्रेम और आत्मसम्मान. जब ससुराल पक्ष के कुछ लोग हंसे, तो दुल्हन ने तुरंत मुस्कराते हुए कहा – चित मेरी, पट भी मेरी.

ये कोई जिद नहीं थी, ये वो भाव था जो हर बेटी अपने पिता के लिए महसूस करती है. उस मंडप में बैठे हर व्यक्ति की आंखों में यह बात उतर गई कि ये जवाब केवल शब्द नहीं, बल्कि एक आधुनिक सोच की आवाज है.

Related Post

A post shared by 𝗦𝗼𝗻𝘂_𝗥𝗶𝗰𝗵𝗮_𝗠𝗮𝗸𝗲𝘂𝗽_𝗦𝘁𝘂𝗱𝗶𝗼_𝗮𝗻𝗱_𝗔𝗰𝗮𝗱𝗲𝗺𝘆 (@sonuricha_makeupandhair_studio)

 सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप

इस वीडियो के वायरल होते ही लाखों लोग इसे शेयर कर रहे हैं और कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. वीडियो के कैप्शन में लिखा था:
‘अपने पापा के घर जाने के लिए मैं किसी की परमिशन नहीं लूंगी.’ लोगों ने इस दुल्हन के आत्मविश्वास को सलाम किया. एक यूजर ने लिखा, “बिलकुल सही, बेटा भी तो किसी से परमिशन नहीं लेता!” दूसरे ने कमेंट किया, “वो पापा हैं, जब जरूरत होगी, बेटी जाएगी ही.” एक ने मजाक में लिखा, “इस दूल्हे का भविष्य खतरे में लग रहा है!”

ये वायरल क्लिप सिर्फ एक मजेदार या इमोशनल वीडियो नहीं है, बल्कि ये बताता है कि बेटियों की सोच अब बदल चुकी है. वे अपने रिश्तों के लिए मुखर हैं, अपनी भावनाओं को बिना झिझक व्यक्त करती हैं और सम्मान और प्रेम को अब डर या चुप्पी से नहीं तोला जाता.

शादी सिर्फ एक रस्म नहीं, वो दो परिवारों का मिलन होती है. लेकिन इस दुल्हन ने ये साफ कर दिया कि शादी का मतलब रिश्तों को छोड़ना नहीं, बल्कि नए रिश्तों के साथ पुराने रिश्तों को भी उतने ही सम्मान से निभाना है.

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026