Categories: वायरल

स्विगी इंस्टामार्ट से शख्स ने मंगाया सोने का सिक्का, जब पैकेट खोला तो…देखते ही हो गया हक्का-बक्का!

Swiggy Instamart Online Scam: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स अपने साथ हुए फ्रॉड के बारे में बता रहा है. दरअसल उसने ऑनलाइन सोने का सिक्का मंगाया था, लेकिन पैकेट एकदम खाली था.

Published by Sohail Rahman

Online Scam Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक व्यक्ति जानकारी देते हुए बता रहा है कि उन्होंने स्विगी इंस्टामार्ट से कल्याण ज्वैलर्स का सोने का सिक्का मंगाया था. लेकिन जब पैकेट खोला तो उसमें कोई सोने का सिक्का नहीं था. जिसकी वजह से वो हैरान और परेशान हो गया. व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. अब यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

क्या है इस वीडियो में?

वायरल हो रहे इस वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता कि कल्याण ज्वैलर्स का लोगो पैकेट में नजर आ रहा है. लेकिन जब व्यक्ति पैकेट खोलता है तो वो पैकेट खाली नजर आता है. वायरल हो रहे इस वीडियो में व्यक्ति बताया हुआ नजर आता है कि पैकिंग एकदम सही थी, जब मैंने इस पैकेट को खोला तो इसमें से कोई गोल्ड कॉइन नहीं निकला. जब वो दूसरा पैकेट खोलता है तो वो भी बिल्कुल खाली होता है. उसमें भी गोल्ड कॉइन नहीं होता है. व्यक्ति ने कल्याण ज्वैलर्स से सोने का सिक्का मंगाया था. लेकिन स्विगी इंस्टामार्ट से उन्हें खाली पैकेट डिलीवर किया गया है. जिसमें बाद व्यक्ति वीडियो में कहता हुआ नजर आता है कि अब मुझे FIR दर्ज करवाना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें :-

Related Post

चमत्कार! 20 मिनट मरने के बाद फिर जिंदा हुआ शख्स, उठकर किया ऐसा खुलासा; सुन लोगों के पैरों तले खिसकी जमीन

कहां का है यह वीडियो?

वायरल हो रहा वीडियो कहां का है और किस व्यक्ति के साथ यह घटना घटित हुई है. इसकी कोई जानकारी अब तक सामने नहीं है. ‘इनखबर’ (Inkhabar) इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. वायरल हो रहे इस वीडियो को जम्मू बज (Jammu_Buzz) नामक इंस्टाग्राम आईडी द्वारा शेयर किया गया है. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 122k व्यूज मिल चुके हैं. इसके अलावा, इस वीडियो को 705 लाइक, 105 कमेंट्स और इस वीडियो को 1806 बार शेयर किया जा चुका है. इसके अलावा, लोगों द्वारा इस वीडियो पर कमेंट्स भी किया गया है.

लोगों ने दी प्रतिक्रिया

वायरल हो रहे इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि भाई सोने के सिक्कों की डिलीवरी सिर्फ OTP से ही स्वीकार की जाती है, आप डिलीवरी चेक करके स्वीकार कर सकते हैं. मुझे समझ नहीं आ रहा कि आपने डिलीवरी बॉय के सामने इसकी जांच क्यों नहीं की? आज सुबह मुझे स्विगी से कल्याण ज्वैलर्स का एक सिक्का मिला और मैंने उसे डिलीवरी बॉय के सामने खोला और उसके बाद ही स्वीकार किया. इसके अलावा, एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि संभवतः इसलिए क्योंकि हर चीज को ऑनलाइन डिलीवरी के माध्यम से ऑर्डर नहीं करना चाहिए. इसके अलावा और भी कमेंट इस वीडियो पर किए गए हैं. 

यह भी पढ़ें :-

Sexy Bhabhi Video: पीली साड़ी में भाभी ने भोजपुरी गाने पर मारे ठुमके, सेक्सी कमर देख आशिकों के छूटे पसीने

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026