Categories: वायरल

North South Marriage: तमिल ससुर ने राजस्थानी दामाद को सिखाया नारियल तोड़ने का हुनर, दोनों की बॉन्डिंग ने जीता दिल

North South Marriage: एक वायरल वीडियो में तमिल पिता और नॉर्थ इंडियन दामाद की बॉन्डिंग ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया. वीडियो ने यह संदेश दिया कि प्यार और सम्मान के सामने भाषा और संस्कृति की दूरी भी छोटी पड़ जाती है.

Published by Ranjana Sharma

North South Marriage: भारत में शादी केवल दो लोगों का नहीं, बल्कि दो परिवारों और कई बार दो अलग संस्कृतियों का मिलन भी होती है. अक्सर भाषा, खानपान और रीति-रिवाजों को लेकर “नॉर्थ बनाम साउथ” जैसी चर्चाएं होती रहती हैं. लेकिन इन बहसों के बीच सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने लोगों को एक अलग ही संदेश दिया है.

ससुर और दामाद की खास बॉन्डिंग

सोशल मीडिया पर शेयर किया गया यह वीडियो दिखाता है कि प्यार, सम्मान और अपनापन किसी भी सांस्कृतिक दूरी को खत्म कर सकता है. वायरल वीडियो में एक तमिल पिता और उनके नॉर्थ इंडियन दामाद के बीच की प्यारी बॉन्डिंग दिखाई देती है. एक दृश्य में दोनों खुले खेत में लाल रंग के ट्रैक्टर पर बैठे नजर आते हैं. पिता ट्रैक्टर चला रहे हैं जबकि दामाद उनके पास बैठकर मुस्कुराते हुए वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं. खुले आसमान और गांव के माहौल के बीच दोनों की सहज हंसी यह बताती है कि यह रिश्ता सिर्फ औपचारिक नहीं, बल्कि दिल से जुड़ा हुआ है.

नारियल तोड़ना सिखाया

वीडियो के दूसरे हिस्से में दोनों घर के आंगन में दिखाई देते हैं. यहां पिता अपने दामाद को पारंपरिक तरीके से औजार की मदद से नारियल तोड़ना सिखा रहे हैं. जमीन पर बिखरे नारियल के टुकड़े और दोनों का ध्यान इस पल को और भी खास बना देता है. यह दृश्य दिखाता है कि कैसे एक परिवार अपने नए सदस्य को अपनी परंपराओं से जोड़ता है.

Related Post

पारिवारिक तस्वीर ने जीता दिल

वीडियो में एक पारिवारिक फोटो भी दिखाई गई है, जो किसी समारोह की लगती है. इसमें पूरा परिवार पारंपरिक कपड़ों में साथ खड़ा नजर आता है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है- “मेरे पारंपरिक तमिल डैड और नॉर्थ इंडियन जिससे मैंने शादी की. सिर्फ एक लाइन का यह कैप्शन लोगों को काफी भावुक कर गया. लोगों ने कहा- यही है भारत की असली पहचान

कमेंट कर लोगों ने की तारीफ

कई यूजर्स ने कहा कि ऐसी शादियां देश को जोड़ने का काम करती हैं. एक यूजर ने लिखा कि परिवार से प्यार करना ही सबसे बड़ी बात है. वहीं बिहार के एक यूजर ने कहा कि दक्षिण भारत में भी उन्हें हमेशा घर जैसा एहसास होता है. कुछ लोगों ने तो यहां तक लिखा कि यह इंटरनेट पर देखी गई सबसे खूबसूरत चीजों में से एक है. यह वीडियो कई लोगों को अलग-अलग संस्कृतियों के मिलन की कहानियों की याद दिला रहा है. इसमें दिखाया गया अपनापन यह बताता है कि भारत की विविधता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है. जब अलग-अलग भाषाएं, परंपराएं और खानपान एक परिवार में मिलते हैं, तो वह सिर्फ एक शादी नहीं बल्कि संस्कृतियों का खूबसूरत संगम बन जाता है.

Ranjana Sharma
Published by Ranjana Sharma

Recent Posts

भगवान मेरे बेटे का इज्जत बचाओ…संजू सैमसन की 97 रनों की पारी के बाद पिता विश्वनाथ का इमोशनल रिएक्शन वायरल

Sanju Samson Father: संजू के पिता विश्वनाथ सैमसन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…

March 5, 2026