Categories: वायरल

Delhi Viral Video: विदेशी पर्यटक को खुलेआम दिया लड़की का ऑफर, सामने आया देश को शर्मसार करने वाला वीडियो

Delhi Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक दिल्ली का ऑटो चालक टूरिस्ट को कुछ ऐसा बता रहा है, जिसके बाद लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं-

Published by sanskritij jaipuria

Delhi Viral Video: हाल ही में देश की राजधानी दिल्ली में घटी एक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है. इस वीडियो में एक ऑटो-रिक्शा चालक को एक विदेशी पर्यटक को सफर के दौरान कथित तौर पर पैसों के बदले यौन सेवाएं दिलाने का प्रस्ताव देते हुए सुना जा सकता है. वीडियो सामने आने के बाद लोगों में काफी नाराजगी देखी जा रही है और कई लोग चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

सफर के दौरान असहज करने वाली बातचीत

ये वीडियो एक विदेशी यात्री ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसका अकाउंट नाम @daviddxiao बताया जा रहा है. वीडियो में ऑटो चालक ये कहते हुए सुनाई देता है कि कमरे उपलब्ध हैं और वो 18–20 साल की “अच्छी लड़कियां” उपलब्ध करा सकता है.

वीडियो के अनुसार, यात्री द्वारा साफ इनकार किए जाने के बाद भी चालक अपनी बात दोहराता रहा. यात्री ने बाद में बताया कि पूरे सफर के दौरान वो दबाव और असुरक्षा महसूस कर रहा था. इस एक्सपीरिएंस ने उसे मानसिक रूप से काफी असहज कर दिया.

सोशल मीडिया पर कड़ी प्रतिक्रिया

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी. कई यूजर्स ने दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए मामले की जांच और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की. कई लोगों ने कहा कि इस तरह की घटनाएं देश की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं और ‘अतिथि देवो भव’ जैसी भारतीय परंपरा के खिलाफ हैं. कुछ लोगों ने चिंता जताई कि यदि ऐसे मामलों पर तुरंत कार्रवाई नहीं हुई तो ये संदेश गलत जाएगा.

एक यूजर ने लिखा कि भारत एक सुंदर और सुरक्षित देश है, लेकिन हर जगह कुछ लोगों से सावधान रहने की जरूरत होती है. वहीं, दूसरे ने इस घटना को शर्मनाक बताते हुए संबंधित अधिकारियों से अपील की कि वे पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करें. एक अन्य टिप्पणी में कहा गया कि मामले की तुरंत जांच होनी चाहिए और अगर किसी तरह का अवैध नेटवर्क चल रहा है तो उसे बंद किया जाना चाहिए.

Related Post

A post shared by David Xiao (@daviddxiao)

सुरक्षित यात्रा के सुझाव

घटना के बाद कई लोगों ने सुझाव दिया कि राजधानी में यात्रा करते समय ज्यादा सुरक्षित और जिम्मेदार विकल्पों का उपयोग करना चाहिए. उदाहरण के तौर पर दिल्ली मेट्रो को सेफ साधन बताया गया. इसके अलावा ऐप-आधारित कैब सेवाएं जैसे Uber और Ola भी बेहतर मानी गईं, क्योंकि इनमें यात्रा की जानकारी और चालक का विवरण दर्ज रहता है.

फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. सोशल मीडिया पर लोग उम्मीद जता रहे हैं कि संबंधित अधिकारी जल्द ही जांच कर उचित कदम उठाएंगे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो.

 

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

चिल्लर के नाम पर खेल! भिखारियों के साथ हुई ठगी; नकली नोट देकर उड़ाए हजारों

Kubreshwar Dham Beggars Cheated: घटना मंडी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां एक…

April 14, 2026

सरकारी मुहर और साइन की नकल, कलेक्टर ऑफिस में बड़ा फर्जीवाड़ा! बाबुओं ने जारी किए नकली आदेश

MP Fake Registry Case: प्रारंभिक जांच में पता चला कि यह फर्जीवाड़ा लंबे समय से…

April 14, 2026

एडमिशन सीजन में अलर्ट! UGC ने फर्जी यूनिवर्सिटी से किया सावधान; छात्र ऐसे कर सकते हैं शिकायत

UGC on university scams: यूजीसी ने पहली बार इस मुद्दे पर ईमेल के जरिए भी…

April 14, 2026

कप्तान सूर्यकुमार पर मंडराया बड़ा संकट, कोच ने भी छोड़ा साथ! वर्ल्ड कप जीतने के बाद भी हो सकते हैं टीम से बाहर

Suryakumar Yadav News: आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज में उनका प्रदर्शन तय…

April 14, 2026

लोकसभा का मेगा विस्तार, अब 850 सांसद! महिला आरक्षण के बाद यहां समझें संसद का पूरा गणित

Nari Shakti Vandan Adhiniyam: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत लोकसभा और विधानसभाओं में 33…

April 14, 2026

Microsoft का बड़ा फैसला! Outlook Lite होगा बंद; एंड्रॉइड यूजर्स तुरंत करें ये काम

Outlook Lite app closing: Outlook Lite को 2022 में खासतौर पर ऐसे Android यूजर्स के…

April 14, 2026