Home > वायरल > आह हा! क्या स्वाद है, खीरा नहीं…छिलकों पर नमक लगाकर बेच रहा था ठेले वाला, रेट सुन हिल जाएंगे आप, Video Viral

आह हा! क्या स्वाद है, खीरा नहीं…छिलकों पर नमक लगाकर बेच रहा था ठेले वाला, रेट सुन हिल जाएंगे आप, Video Viral

Kheere Ka Chilka: गर्मी में लोगों को ठंडे खीरे खाना काफी ज्यादा पसंद है। इससे जुड़ा एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स रेडी लगाकर खीरे के छिलके बेचते हुए नजर आ रहा है। इन छिलकों की कीमत जान आप हैरान रह जाएंगे।

By: Preeti Rajput | Published: August 21, 2025 12:05:31 PM IST



Kheere Ka Chilka: गर्मी के मौसम में ठंडा-ठंडा खीरा वो भी नमक और नींबू के साथ…बस मजा ही आ जाएगा। भला ये किसे पसंद नहीं होगा, खीरे सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमेंद होता है। यह शरीर को हाइड्रेटे रखते हैं और साथ ही टॉक्सिन्स को भी शरीर से बाहर निकाल देते हैं। अब इतनी फायदेमेंद चीज कोई क्यों नहीं खाना चाहेगा। 

खीरे के छिलके बेचें 

इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसने लोगों का दिमाग घुमा कर रख दिया है। इस वायरल हो रहे वीडियो में में एक व्यक्ति खीरे के छिलके बेचते नजर आ रहा है। जी हां सही सुना आपने खीरे के छिलके। जो खीरे के छिलके आप कचरे में फेंक देते वो व्यक्ति वही बेच रहा है। खीरे के छिलकों की कीमत जान आप हैरान रह जाएंगे। 
 

इतने रूपये में बेच रहे खीरे के छिलके 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कैप्शन दिया गया- खीरे के छिलके मिले 10 रुपए किलो। एक व्यक्ति ठेले पर हरे-हरे छिलके बेच रहा है। वीडियो बना रहा शख्स उससे पूछता है कि दादा, खीरे के छिलके कितने रुपये किलो? इस पर दादा जवाब देते हैं – 10 रुपये किलो। फिर वह एक अखबार के टुकड़े को लेता है और कुछ छिलके उस पर रखता है और मसाला डालकर दे देता है। फिर यूवक पूछता है कि दादा, खीरे के छिलके कौन खा रहा है? तो वह कहते हैं- लोग खा रहे हैं। फिर एक लड़का कहता है कि कोलकाता का आदमी खा रहा है। 

सोशल मीडिया पर यूजर ने किया कमेंट 

इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या-क्या देखना पड़ेगा। एक और यूजर ने लिखा-भाई खीरी ही खा लेता। एक यूजर लिखता है- जानवरों का हक भी खा लिया। यह वीडियो @hemant_kumanr_9 ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है। वैसे खीरे की तरह उसके छिलके भी सेहत और स्किन के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।
 

Advertisement