Mandsaur Bus Stand: मध्य प्रदेश के मंदसौर से एक वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों के दिल को झकझोर दिया है. इस वीडियो में एक बुज़ुर्ग महिला को एक बस स्टैंड पर अकेले बैठकर रोते हुए देखा जा सकता है. बताया जा रहा है कि उन्हें उनके परिवार ने छोड़ दिया है.
वीडियो में लगभग 80 साल की महिला को बहुत दुखी और परेशान हालत में देखा जा सकता है. राहगीरों से मदद की गुहार लगा रही हैं. उनके पास कुछ सामान भी रखा है, लेकिन वो पूरी तरह असहाय नजर आ रही हैं.
परिवार के कारण छोड़ने की बात
वीडियो में एक व्यक्ति महिला की स्थिति के बारे में बता रहा है. उसने कहा कि ये महिला एक शिक्षक की मां हैं. व्यक्ति ने बताया, ये शिक्षक की मां हैं. शिक्षक का नाम सुरेश शर्मा है और उनकी पत्नी ने इस बुजुर्ग महिला के साथ बुरा व्यवहार किया. अब वो अपनी बेटी के पास जा रही हैं.
इस व्यक्ति ने महिला की हालत पर भी ध्यान खींचते हुए कहा, ‘देखिए उनकी स्थिति’ शिक्षक होने के बावजूद लोग अपनी मां का ख्याल नहीं रख पा रहे. वो बहुत रो रही हैं.. हालांकि ये जानकारी अभी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसने लोगों में गुस्सा और चिंता दोनों बढ़ा दी हैं.
Elderly Mother aged 80 Abandoned at Bus Stand in Mandsaur by son after pressure from his wife
The idea of family losing its meaning?
Are aging parents become inconvenient liabilities in their own homes?This incident is not an isolated case. It reflects a growing moral crisis… pic.twitter.com/Cjsemah4AE
— Woke Eminent (@WokePandemic) February 4, 2026
लोगों ने किया कमेंट
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने अविश्वास और दुख व्यक्त किया. लोगों ने सवाल उठाए कि कैसे कोई बुजुर्ग माता-पिता को इस तरह अकेला छोड़ सकता है. कई लोगों ने इस घटना की निंदा की और जिम्मेदारों से कार्रवाई की मांग की.
इस घटना ने एक बार फिर बुज़ुर्गों की देखभाल और उनके अधिकारों पर ध्यान खींचा है. लोग कह रहे हैं कि वृद्धजन की उपेक्षा और परिवार द्वारा उन्हें छोड़ने जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं. इस प्रकार की घटनाओं को गंभीरता से लेने और स्थानीय प्रशासन की सक्रिय भूमिका निभाने की आवश्यकता है.