Kerala Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर कई वीडियो वायरल होती रहती हैं. कुछ वीडियो लोगों को खूब हसांती है तो कुछ वीडियो ऐसी होती हैं जिसे देखते ही आंखों में आंसू आ जाते हैं. वहीं अब केरल से एक ऐसा वीडियो सामने आ रहा है जिसने एकता की एक बेहतरीन मिसाल कायम की है. बता दें कि केरल का एक बेहद खूबसूरत और दिल को छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, इस वायरल वीडियो में एक 13 साल का लड़का अपना रोज़ा खोलने से ठीक पहले, भगवान गणेश की स्तुति में एक भजन गाते हुए दिखाई दे रहा है. इस अनोखे पल ने लोगों को गहराई से प्रभावित किया है और इसे धार्मिक सद्भाव का एक बेहतरीन उदाहरण बताया जा रहा है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
रोज़ा खोलने से पहले दिया बड़ा संदेश
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये वीडियो केरल से सामने आया है और इसे रॉबिन ज़ैन नाम के 13 साल के लड़के ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. बताया जा रहा है कि इस वीडियो में, लड़का इफ़्तार से पहले अज़ान का इंतज़ार करते हुए देखा जा सकता है. उसके सामने खाने-पीने की चीज़ें रखी हुई हैं. इस इंतज़ार के दौरान, उससे एक गाना गाने के लिए कहा जाता है, और बिना किसी हिचकिचाहट के, वह भगवान गणेश का मशहूर भजन ‘गणनायक’ गाना शुरू कर देता है. उसकी आवाज़ और आत्मविश्वास ने देखने वालों पर गहरा असर डाला है.
तारीफों की आई बाढ़
इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से ही, सोशल मीडिया पर लोगों ने लड़के और उसके परिवार की जमकर तारीफ़ की. कई यूज़र्स ने इस वीडियो को “सच्ची धर्मनिरपेक्षता” का प्रतीक बताया, और कहा कि इतनी कम उम्र में ही इस लड़के ने यह बुनियादी सच्चाई समझ ली है कि ईश्वर एक ही है. कुछ अन्य लोगों ने इस वीडियो को “असली केरल कहानी” (Real Kerala Story) का नाम दिया, और कहा कि यह राज्य की सांस्कृतिक एकता और भाईचारे की भावना को खूबसूरती से दिखाता है.