Home > देश > Delhi Fire News: दिल्ली से लेकर इंदौर तक आग का तांडव! अब तक 14 लोगों की मौत, जानें कैसे मची भयंकर तबाही?

Delhi Fire News: दिल्ली से लेकर इंदौर तक आग का तांडव! अब तक 14 लोगों की मौत, जानें कैसे मची भयंकर तबाही?

Delhi-Indore Fire: आग के बढ़ते मामलों ने हर तरफ दहशत पैदा कर दी है. वहीं जहां राष्ट्र राजधानी दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई तो वहीं मध्य प्रदेश के इंदौर से भी एक भयानक मामला सामने आया है.

By: Heena Khan | Last Updated: March 18, 2026 1:24:41 PM IST



Delhi-Indore Fire: आग के बढ़ते मामलों ने हर तरफ दहशत पैदा कर दी है. वहीं जहां राष्ट्र राजधानी दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई तो वहीं मध्य प्रदेश के इंदौर से भी एक भयानक मामला सामने आया है. दरअसल, यहां तीन-मंजिला घर के बाहर इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पॉइंट पर धमाका होने के बाद आग लग गई, जिससे आठ लोगों की मौत हो गई. चलिए जान हैं क्या हैं मामले? 

दिल्ली में लगी भीषण आग (Delhi fire)

जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के दक्षिण-पश्चिमी ज़िले के साध नगर इलाके में लगी भीषण आग के बाद एक ही परिवार के नौ सदस्य एक इमारत के अंदर बुरी तरह फंस गए. हालात इतने भयानक थे कि मौके पर ही दमकल विभाग की ढेरों गाड़ियां पहुंची. बता दें यहां सुबह से ही बचाव अभियान जारी है. इस भयानक त्रासदी में छह लोग बुरी तरह झुलस गए; जानकारी के मुताबिक इन लोगों की मौत भी हो गई. घटनास्थल पर दमकल विभाग, दिल्ली पुलिस और एम्बुलेंस सेवा की टीमें मौजूद हैं.

Eid Outfit: इस ईद चाहिए रॉयल लुक? हानिया आमिर के सूट कलेक्शन से लें परफेक्ट इंस्पिरेशन

इंदौर में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पॉइंट पर धमाका (Indore EV charging explosion)

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक तीन-मंजिला घर के बाहर इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पॉइंट पर धमाका होने के बाद आग लग गई, जिससे आठ लोगों की मौत हो गई. अधिकारीयों ने बताया कि घर के अंदर रखे कुछ कुकिंग गैस सिलेंडर भी फट गए, जिससे आग और ज़्यादा भड़क गई. असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ़ पुलिस (ACP) कुंदन मंडलोई ने जानकारी दी है कि बृजेश्वरी एनेक्स कॉलोनी में स्थित इस घर में आग सुबह 3.30 बजे से 4.30 बजे के बीच लगी. उन्होंने बताया कि इस आग में आठ लोगों की जान चली गई. ACP ने बताया कि इस घटना के बाद एक बच्चा लापता बताया जा रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है. तीन-मंजिला घर के बाहर एक कार चार्ज की जा रही थी.चार्जिंग पॉइंट पर धमाका हुआ, और उसके बाद कार में लगी आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया. घर के दरवाज़ों पर इलेक्ट्रॉनिक लॉक लगे हुए थे, जिससे पुलिस के लिए दरवाज़ा तोड़कर अंदर घुसना मुश्किल हो गया था.

UP News: आखिर कैसे हो गया पूर्व सपा विधायक के घर धमाका? 2 बेटों समेत 6 लोग थे अंदर; खौफनाक वीडियो आया सामने

Advertisement