Home > वायरल > कचरा डिलीवरी सर्विस शुरू? महिला ने कूड़े के लिए बुक किया पोर्टर; यूजर्स ने जमकर लगाई फटकार

कचरा डिलीवरी सर्विस शुरू? महिला ने कूड़े के लिए बुक किया पोर्टर; यूजर्स ने जमकर लगाई फटकार

Viral Post : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रही है. इस वीडियो में महिला ने कूड़े के पैकेट फेंकने के लिए पोर्टर बुक किया है.

By: Preeti Rajput | Published: February 7, 2026 12:06:37 PM IST



Kachra Delivery Viral news: ऑनलाइन सेवाओं का लाभ हर कोई उठा रहा है. इस सेवा ने जनजीवन को काफी ज्यादा आसान बना दिया है. वहीं कुछ लोग इन सेवाओं फायदा गलत तरीके से उठा रहे हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें एक महिला घर का कचरा फेंकने के लिए ऑनलाइन पोर्टर बुक करती हैं. यह पोस्ट एक्स पर शेयर की गई है. लोग कमेंट कर महिला को काफी ट्रोल कर रहे हैं.

कचड़े के लिए बुलाया डिलीवरी वाला 

दरअसल, यह वीडियो @Hindusena34r नाम के एक्स अकाउंट पर शेयर किया गया है. घटना तब हुई जब डिलीवरी मैन पिकअप के लिए दी गई लोकेशन पर पहुंचा. जहां एक महिला ने उसे सामान से भरा एक सीलबंद कार्डबोर्ड का बॉक्स दिया. ड्राइवर ने महिला से पूछा कि भुगतान ऑनलाइन किया जाएगा या नकद, तो महिला ने जवाब दिया कि भुगतान ऑनलाइन किया जा चुका है. 

क्या है पूरा मामला? 

जब ड्राइवर डिलीवरी वाली जगह पार्सल लेकर पहुंचा, तो उसे वहां कोई नजर नहीं आया. आसपास केवल कूड़े का ढेर था. उसने हैरान होकर महिला को कॉल किया और पूछा की कहां डिलीवर करना है. तो महिला ने जवाब दिया कि उसे वहीं फेंकना है और बताया कि अंदर कूड़ा है. ड्राइवर यह सुनते ही हैरान रह गया. इस पर वह हंसते हुए बोला कि डिलीवरी सेवाओं का इस्तेमाल दूसरों का कूड़ा पहुंचाने”के लिए भी होने लगा है. 

न चोर, न डाकू…एक लाख की सोने की चेन उड़ा ले गया कबूतर, छत पर मचा ‘पकड़ो-पकड़ो’ का शोर

यूजर्स ने दी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं

एक यूजर ने कमेंट कर लिखा – ऊपर से मज़ेदार है, लेकिन अंदर से थोड़ा अजीब है. कचरा फेंकने के लिए कुली को डिस्पोजेबल टूल की तरह इस्तेमाल करना आम तमीज़ से परे है. सुविधा इज्ज़त की कीमत पर नहीं आनी चाहिए, खासकर उन लोगों के लिए जो ईमानदारी से गुज़ारा करना चाहते हैं. दूसरे यूजर ने लिखा – ये हंसाने वाली बात जरूर है लेकिन सोचने वाली भी, सेवा देने वाले इंसान का समय और मेहनत भी उतनी ही कीमती होती है. थोड़ा सम्मान और समझ दोनों तरफ से जरूरी है. एक और यूजर ने लिखा – हो सकता है कि उसने स्ट्रीट कैमरों से बचने के लिए रैपिडो बुक किया हो. ताकि बाद में सड़क पर कचरा फेंकने के लिए उस पर केस न चले.

Delhi Metro Viral dance: यात्रियों के साथ मजाक या सिविक सेंस का अंत? दिल्ली मेट्रो पर शख्स का वायरल ‘डांस ड्रामा’, लोग बोले-‘बेल्ट ट्रीटमेंट की…

Tags:
Advertisement