Home > वायरल > चमत्कार! दिख गया महादेव का अवतार, सावन के महीने में जन्मा तीन आंखों वाला बछड़ा, VIDEO देख झुककर करेंगे नमन

चमत्कार! दिख गया महादेव का अवतार, सावन के महीने में जन्मा तीन आंखों वाला बछड़ा, VIDEO देख झुककर करेंगे नमन

Mahadev Avtar: वैसे तो सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होती रहती हैं। लेकिन आज जो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वो वीडियो कोई साधारण  वीडियो नहीं है बल्कि एक अनोखा वीडियो है

By: Heena Khan | Published: July 30, 2025 12:28:57 PM IST



Mahadev Avtar: वैसे तो सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होती रहती हैं। लेकिन आज जो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वो वीडियो कोई साधारण  वीडियो नहीं है बल्कि एक अनोखा वीडियो है, इस वीडियो में तीन आंखों वाला एक बछड़ा लोगों को हैरान कर रहा है। इस बछड़े के माथे पर एक नहीं दो नहीं पूरी तीसरी आँखें हैं, जिसकी तुलना भगवान शिव के त्रिनेत्र से की जा रही है, न केवल दिखाई देती है, बल्कि पशु चिकित्सकों के अनुसार, यह काम भी करती है।

कुदरत का करिश्मा 

अब वहां के रहने वाले लोग इसे कुदरत का चमत्कार और भगवान शिव का अवतार मानकर इसकी पूजा कर रहे हैं, वहीँ वैज्ञानिक इसे जन्मजात विकृति बता रहे हैं। एक किसान के घर जन्मा यह बछड़ा सोशल मीडिया पर अब चर्चा का विषय बन गया है। इस बछड़े के माथे पर तीसरी आँख है। साथ ही, इसकी जीभ सामान्य से लंबी है और इसकी पूंछ उलझी हुई है। पहली नज़र में लोगों को लगा कि यह चोट का निशान है, लेकिन असल में यह तीसरी आँख थी। स्थानीय लोगों ने इसे भगवान शिव का अवतार मान लिया और नारियल, फूल और धूपबत्ती से इनकी पूजा भी की।

असंभव! यहां मर्दों को मर्दानगी साबित करने के लिए करना पड़ता है ये काम, फिर जाकर लड़कियां चुनती हैं अपना पसंदीदा आदमी

भगवन का अवतार

वहीँ अभी तक ये बात नहीं पता चल पाई है कई ये बछड़ा कहाँ का है, इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर नहीं दी गई है। सावन के महीने में इसका वीडियो वायरल हो रहा है। लोग इसे महादेव का अवतार बता रहे हैं। भगवान शिव के ही तीन नेत्र हैं। यह भगवान का ही एक अवतार है। लोग बछड़े के दर्शन और पूजन के लिए लंबी कतारों में खड़े हैं। वीडियो में बछड़ा अपनी तीसरी आँख भी झपकाता हुआ दिखाई दे रहा है।

Advertisement