Home > वायरल > Delhi Metro Viral dance: यात्रियों के साथ मजाक या सिविक सेंस का अंत? दिल्ली मेट्रो पर शख्स का वायरल ‘डांस ड्रामा’, लोग बोले-‘बेल्ट ट्रीटमेंट की जरूरत’

Delhi Metro Viral dance: यात्रियों के साथ मजाक या सिविक सेंस का अंत? दिल्ली मेट्रो पर शख्स का वायरल ‘डांस ड्रामा’, लोग बोले-‘बेल्ट ट्रीटमेंट की जरूरत’

Delhi Metro Viral dance: दिल्ली मेट्रो पर डांस के वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. DMRC की लगातार चेतावनी के बाद भी रीलबाज लोग बाज नहीं आ रहे हैं. एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है.

By: Preeti Rajput | Last Updated: February 6, 2026 11:08:10 AM IST



Delhi Metro Viral dance: दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) में अब सफर करना आसान नहीं रहा है. यह सफर कम अब सर्कस ज्यादा नजर आती है. आए दिन सोशल मीडिया (Delhi Metro Viral Video) पर रीलबाजों की हरकतें सामने आते रहते हैं. जो कई बार शर्मनाक भी होती है. ऐसा ही एक मामला अब दिल्ली मेट्रो की ग्रीन लाइन से सामने आया है. जहां प्लेटफॉर्म पर एक यूवक ‘ऊल-जूलूल’ हरकतें करते हुए नजर आ रहा है. लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि यह डांस कर रहा है या इसे मिर्गी का दौरा पड़ा है. 23 सेकंड का यह वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है. बता दें कि, दिल्ली मेट्रो में इस तरह की हरकतें दंडनीय है. 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो 

यह वीडियो 4 फरवरी 2026 को X हैंडल @desimojito पर शेयर किया गया है. कैप्शन में लिखा गया कि अफसोस किसी ने इसकी मदद नहीं की और डॉक्टर को भी नहीं बुलाया गया. वीडियो में नजर आ रहा है कि इंद्रलोक स्टेशन पर ग्रीन लाइन मेट्रो खड़ी है. लोग मेट्रो से चढ़ और उतर रहे हैं. तभी एक शख्स कान में हेडफोन लगाकर प्लेटफॉर्म पर अजीब से हरकतें करते हुए नजर आ रहा है. उसकी इस हरकतों से वहां खड़े लोग काफी असहज महसूस कर रहे हैं. वह जानबूझकर रात्रियों के रास्ते में आ रहा है. उसकी इस तरह की हरकतें लोगों को गुस्सा दिला रही हैं. लेकिन, कैमरामैन और उस शख्स को रत्ती भर फर्क नहीं पड़ता. वह पब्लिक को परेशान करते रहते हैं. 

यूजर्स ने लगाई क्लास 

वीडियो देखकर सोशल मीडिया पर लोग अपनी भड़ास निकालते नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने तंज कसते हुए कहा कि ‘इसे पुलिस से ब्लेट ट्रीटमेंट चाहिए, कोई डॉक्टर नहीं.’ एक और यूजर ने कहा कि ‘आजकल इतने सारे प्रैंक चल रहे हैं कि अगर किसी को सच में मदद की ज़रूरत होती है, तो लोग सोचते हैं कि वह कहीं कैमरा छिपाकर प्रैंक कर रहा होगा. क्या ज़माना है!’ एक ने गुस्से में कहा कि ‘ऐसा करने और व्यूज़ के लिए पोस्ट करने के लिए आपको बहुत बेशर्म होना पड़ेगा. एक ने लिखा ‘आजकल इतने प्रैंक हो रहे हैं कि अगर किसी को सच में मदद की जरूरत हो, तो लोग सोचेंगे की कहीं कैमरा छिपा होगा और नाटक कर रहा है.

Advertisement