Delhi Chain Snatching Video: दिल्ली के शकूरपुर से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, दिल्ली से अपराधियों की खौफनाक घटना का वीडियो सामने आया है, शकूरपुर में एक महिला से लुटेरों ने सरेआम गले से चेन और कानों से झुमका छीन लिया और फरार हो गए। हालांकि, महिला की जान बच गई। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना
वायरल हो रहे इस सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि, महिला अकेली जा रही है, तभी एक युवक उसे अचानक जोर से पकड़ लेता है। युवक महिला के गले से चेन खींचने की कोशिश करता है। वह महिला का गला जोर से दबाता है, जिससे महिला बेहोश हो जाती है। इसके बाद फिर वह गले की चेन और कान का झुमका जल्दी से खींच लेता है। सड़क पर उसके साथ के युवक बाइक से आते हैं और युवक उनके साथ बाइक पर बैठकर फरार हो जाता है। महिला बेहोश पड़ी रहती है।
ख़ौफ़नाक।
दिल्ली के शकरपुर में रूह कंपा देने वाली वारदात का वीडियो आया सामने।
शकूर पुर D ब्लॉक में कुछ गुंडों ने एक महिला का गला पीछे से दबाया और चैन और झुमके छीन लिए।
गर्दन इतनी जोर से दबाई कि महिला मौके पर गिरकर बेहोश हो गई और जान बाल-बाल बची।
मिर्ची गैंग के बाद गला घोटूँ… pic.twitter.com/QTWknriQpz
— Sagar Kumar “Sudarshan News” (@KumaarSaagar) August 8, 2025
UP Shamli Murder Case: पहले चाकू से किया वार फिर चलाई गोलियां…हत्यारिन मैफरीन ने ‘भाई’ के प्यार में लांघ दी सीमाएं, शामली का ये मामला…
लोगों ने बचाई जान
आसपास के लोग अगर जल्दी नहीं पहुंचते तो उस महिला की जान जा सकती है। जब आसपास के लोगों ने महिला को बेहोश देखा तो उसे प्राथमिक उपचार दिया, इससे महिला की जान बच गई, लेकिन अगर किसी ने ध्यान न दिया होता और इलाज में देरी हो जाती, तो उसकी जान भी जा सकती थी। घटना के सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और लुटेरों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
महिला सांसद की चेन छीनी
आपको जानकारी के लिए बता दें कि, इससे पहले दिल्ली के चाणक्यपुरी से महिला सांसद के गले से चेन छीनकर एक शख्स स्कूटी पर बैठकर फरार हो गया था। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया था। दिल्ली में अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। खासकर छीना झपटी के मामले काफी बढ़ गए हैं।