Categories: वायरल

Chhattisgarh News: शादी, लापता दुल्हन, हाईकोर्ट… सिर्फ 13 दिन में एक सीधी-सादी लव मैरिज बन गई थ्रिलर स्टोरी, घटना सुनकर फटी रह जाएंगी आंखें

Dulha dulhan Missing Case: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ दो प्रेमियों के विवाह के 13 दिन बाद कुछ ऐसा हुआ कि सुनने वालों की रूह काँप उठी।

Published by

Bride missing 13 days After Marriage Bilaspur: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ दो प्रेमियों के विवाह के 13 दिन बाद कुछ ऐसा हुआ कि सुनने वालों की रूह काँप उठी। दोनों ने 15 मई को आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। लेकिन शादी के 13 दिन बाद अचानक दुल्हन के पिता ने खेल कर दिया। उसने दुल्हन को ले जाते हुये कहा  कि मैं उसे कुछ दिनों के लिए उसके मायके ले जा रहा हूँ। लेकिन दुल्हन गई तो ऐसी गई, कभी लौटकर नहीं आई। पति ने अपनी पत्नी को ढूँढने की पूरी कोशिश की। उसने आरोप लगाया कि पुलिस ने भी उसकी मदद नहीं की। फिर पति ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

टीवी 9 की रिपोर्ट के मुताबिक हाईकोर्ट ने एसपी को लड़की को ढूँढकर 28 अगस्त तक कोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया। मामला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का है। दरअसल, बिलासपुर के रहने वाले सूरज बंजारे और मुंगेली की लड़की के बीच दोस्ती थी। जिसके बाद दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। 15 मई 2025 को सूरज ने रायपुर के आर्य समाज मंदिर में लड़की से प्रेम विवाह कर लिया। जिसके बाद लड़का-लड़की पति-पत्नी की तरह साथ रह रहे थे। लड़के का आरोप है कि 28 मई को लड़की के परिजन उससे मिलने आए। जिसके बाद वे उसे जबरन अपने साथ ले गए।

पत्नी घर लौटने वाली थी, लेकिन…

सूरज का कहना है कि उसकी पत्नी घर लौटने वाली थी। लेकिन, जब वह घर नहीं आई, तो उसे चिंता हुई और उसने उसकी तलाश शुरू कर दी। लड़की के परिजन भी कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं। वहीं, पुलिस से शिकायत करने के बाद सूरज थाने के चक्कर लगाता रहा। लेकिन, पुलिस ने भी सहयोग नहीं किया। इसके बाद परेशान सूरज ने एक महीने पहले हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की। इसमें उसने बताया कि लड़की के परिजन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं और उससे मिलने को तैयार नहीं हैं। युवक का कहना है कि उसकी पत्नी के साथ कोई अनहोनी होने की आशंका है। उसने कहा- मुझे डर है कि इन लोगों ने मेरी पत्नी को मार डाला होगा।

याचिकाकर्ता के वकील ने कोर्ट को बताया कि लड़की की जान को खतरा हो सकता है। इसलिए उसे तुरंत बरामद कर कोर्ट में पेश किया जाए। ताकि पता चल सके कि वह सुरक्षित है या नहीं।

Related Post

कमरे में प्रेमिका के साथ मना रहा था रंगरलियां, जैसे ही घरवालों ने खोला दरवाजा, दोनों नग्न अवस्था में…, फिर बाप-भाई ने उतारा सारा भूत

हाईकोर्ट ने मुंगेली एसपी को दिए आदेश

इस मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने मामले को गंभीर माना है। कोर्ट ने मुंगेली एसपी को आदेश दिया है कि हर संभव प्रयास कर लड़की की तलाश की जाए और उसे 28 अगस्त तक कोर्ट में पेश किया जाए। साथ ही लड़की ने अपने पिता को भी उपस्थित कराने को कहा है।

Video: हिमाचल की नेहु ठाकुर निकली हेवी ड्राइवर, भीड़-भाड़ वाले इलाके में ऐसे चलाई बस, चक्कर खाकर गिर पड़े लोग

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026