Home > वायरल > Viral Video: बेंगलुरु के इस कैफे में ‘टिप’ मिलने पर स्टाफ करता है डांस, वीडियो देख लंबी कतार में पहुंच रहे लोग

Viral Video: बेंगलुरु के इस कैफे में ‘टिप’ मिलने पर स्टाफ करता है डांस, वीडियो देख लंबी कतार में पहुंच रहे लोग

Cafe Nuvio Tip Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक कैफे में स्टाफ डांस करता हुआ नजर आ रहा है, लोग वीडियो देख तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं-

By: sanskritij jaipuria | Published: February 4, 2026 5:30:33 PM IST



Cafe Nuvio Tip Viral Video: जरा सोचिए आप किसी कैफे में गए हैं और वहां पर खाने-पीने के बाद जब आप बिल पे करते हैं तो वहां का स्टाफ आपको खुश करने के लिए डांस करने लगता है. हैरानी की बात है कि इसका कारण सिर्फ इतना है कि आपने उन्हें टिप दी है. ये कोई मजाक नहीं बल्कि हकीकत है. बेंगलुरु का न्यूवियो कैफे अपनी इस अनोखी ‘टिप फॉर डांस’ पॉलिसी के लिए चर्चा में है. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. कस्टमर जब भी टिप देते हैं, स्टाफ खुशी से डांस करता है और अपना आभार व्यक्त करता है.  

 कैफे का अनोखा स्टाइल

आमतौर पर कैफे का स्टाफ सिर्फ धन्यवाद कहता है, लेकिन न्यूवियो में चीजें काफी अलग हैं. बिल पे करने के बाद जैसे ही उन्हें टिप मिलती है वहां का स्टाफ जोशीले डांस मूव्स दिखाने लगता है. शुरुआत में वे थोड़े उदास चेहरे बनाते हैं, फिर अचानक एनर्जेटिक डांस में बदल जाते हैं.

इस नए तरीके ने कैफे में टिप देने वालों की संख्या बढ़ा दी है. साथ ही, कैफे में आने वाले लोगों की संख्या यानी फुटफॉल भी बढ़ा है.

 सोशल मीडिया पर वायरल

न्यूवियो कैफे के डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब फेमस हो रहे हैं. @cafenuvio_bengaluru के अकाउंट पर स्टाफ के ग्रूविंग वीडियो शेयर किए जा रहे हैं, जिन्हें लाखों लोग देख चुके हैं.

नेटिजन इसे ‘पीपल-फर्स्ट एक्सपीरियंस’ बताते हुए तारीफ कर रहे हैं. बेंगलुरु की कैफे कल्चर में यह तरीका नए अंदाज के रूप में उभर रहा है. ग्राहक इस ‘सर्विस एक्सपीरियंस’ को काफी एन्जॉय कर रहे हैं.

 सफलता का राज

इस रणनीति की खास बात ये है कि ये कम लागत वाली है और सोशल मीडिया पर यूजर-जनरेटेड कंटेंट के जरिए प्रचार करती है. बेंगलुरु के अन्य कैफे भी इसी तरह बिना भारी विज्ञापन के शेयरेबल एक्सपीरिएंस पर ध्यान दे रहे हैं.

स्टाफ का मनोबल भी इस वजह से बढ़ता है और ग्राहक इससे जुड़ाव महसूस करते हैं. एनर्जेटिक डांस देखकर ग्राहक खुश होते हैं और कैफे का माहौल और भी खुशनुमा बन जाता है.

Advertisement