Categories: वायरल

Pakistani Panelist: बाबुल की दुआएं…भारत से हार के बाद आखिर क्यों पाकिस्तानी गाने लगे गाना? देखें Video

Pakistani Reaction on India Win: एशिया कप 2025 में भारत से पाकिस्तान को करारी हार मिली है, इस बीच, पाकिस्तानी शो का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

Published by Sohail Rahman

Pakistani Show Viral Video: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) का आगाज हो चुका है, लेकिन इस बार टूर्नामेंट का रोमांच पहले की तरह नजर नहीं आ रहा है. सबसे बड़ी बात है कि इस बार का एशिया कप टी20 फॉर्मेट में रहा है. कल 14 सितंबर, 2025 (रविवार) को भारत और पाकिस्तान के बीच (India vs Pak) मुकाबला खेला गया, जिसमें भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान (Pakistan) ने 9 विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाए और भारत ने यह स्कोर आसानी से हासिल कर लिया.

भारत का रहा दबदबा ( India in Asia Cup 2025)

भारत की जीत में कुलदीप यादव (18 रन पर 3 विकेट), अक्षर पटेल (18 रन पर 2 विकेट), कप्तान सूर्यकुमार यादव (नाबाद 47), अभिषेक शर्मा (31 रन) और तिलक वर्मा (31 रन) ने अहम भूमिका निभाई. वहीं, हार के बाद पूरे पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है. पाकिस्तानी फैन्स अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं, ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में पाकिस्तानी फैन्स भारतीय टीम से विनती करते हुए कह रहा है कि प्लीज आप मैच का बॉयकॉट ही कर दो, ताकि हम फाइनल में पहुंच सके.

क्या है इस वीडियो में? (What is in this video?)

एक और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, यह वीडियो पाकिस्तान के एक स्पोर्ट्स शो का है, जिसमें 6 लोग आपस में पाकिस्तान की हार पर चर्चा करते हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल, पैनलिस्ट भारत की जीत और पाकिस्तानी टीम की हार पर काफी नाराज नजर आ रहे हैं. पैनलिस्ट में से शामिल एक महिला कहती है कि कादिर क्यों? इस पैनलिस्ट में शामिल कादिर नाम का एक्सपर्ट कहता हुआ नजर आता है कि इसमें कोई शक नहीं है. उसने अच्छा खेला है, वह तारीफ का हकदार है. उसकी तारीफ होनी चाहिए.

Related Post

पाकिस्तानी पैनलिस्ट ने पाकिस्तानी टीम की उड़ाई खिल्ली (Pakistani panelist ridiculed the Pakistani team)

इसी बीच एक और पाकिस्तानी पैनलिस्ट व्यंग्यात्मक अंदाज में खांसता है और कहता है कि कैसे हो? और फिर वह सबको टिशू पेपर बांटने लगता है. वहीं, एक तीसरा आदमी उस टिशू पेपर से अपने आंसू पोंछने लगता है और शो में शामिल दोनों महिलाएं बाबुल की दुआएं लेता जा गाना गाकर मजे लेने लगती हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @iAnkurSingh नाम की आईडी से शेयर किया गया है. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके है, वहीं, हजारों लोगों ने इस वीडियो को लाइक और कमेंट भी किया है.

लोगों ने दी ये प्रतिक्रिया (User Reactions on viral video)

वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि पाकिस्तानी आदतन हारे हुए आनुवंशिक रूप से भिखारी और मानसिक रूप से बर्बाद होते हैं. इसके अलावा, एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि रोना है तो कोई भारतीय गाना गाकर रोओ. वहीं एक यूजर ने व्यंग्यात्मक अंदाज में कमेंट किया कि पानी खत्म हो गया होगा, इसलिए टिशू पेपर से काम चला रहे होंगे.

यह भी पढ़ें :- 

पाक की हार देख भारतीय बना पाकिस्तानी शख्स,Video देख शहबाज-मुनीर रह गए दंग

सूर्यकुमार ने नहीं मिलाया हाथ तो ACC के सामने रोने लगे पाक के टीम मैनेजर, अब PCB ने उठाया बड़ा कदम

Sohail Rahman

Recent Posts

Bappi Lahiri House Photos: सोने से सजा घर! 1000+ गणेश मूर्तियां; अंदर की झलक कर देगी हैरान

Bappi Lahiri house price : 1983 में खरीदा गया यह घर सिर्फ एक प्रॉपर्टी नहीं,…

March 28, 2026

Hospital controversy: दुष्कर्म के आरोपों में घिरे डॉक्टर, नर्स ने लगाए यौन शोषण के आरोप, जांच शुरू

Hospital controversy:  संभल में एक निजी अस्पताल की नर्स ने डॉक्टर Dr. Zaid और उनके…

March 28, 2026

PAN card new rules 2026:  1 अप्रैल से कार्ड के नियमों में बड़ा बदलाव, हर लेनदेन पर रहेगी नजर-जानें क्या-क्या होगा

PAN card new rules 2026: पैन कार्ड से जुड़े नियम 1 अप्रैल से बदलने जा रहे हैं,…

March 28, 2026

IPL 2026 में टेक्नोलॉजी का जलवा, Hawk-Eye और UltraEdge से बढ़ेगा रोमांच; यहां समझें

IPL 2026 ball tracking technology: यह एक एडवांस कंप्यूटर सिस्टम है, जिसमें स्टेडियम में लगे…

March 28, 2026

Dipika Kakar health update: दीपिका कक्कड़ की हेल्थ अपडेट, रिपोर्ट देखकर हुई इमोशनल, पति शोएब ने संभाला

Dipika Kakar health update: Dipika Kakar की हेल्थ रिपोर्ट हाल ही में नॉर्मल आई, जिससे…

March 28, 2026

Sankashti Chaturthi : भद्रा के साए में वैशाख संकष्टी चतुर्थी: जानें सही तारीख, मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

Sankashti Chaturthi : वैशाख संकष्टी चतुर्थी 5 अप्रैल 2026 को मनाई जाएगी. इस दिन व्रत रखकर भगवान…

March 28, 2026