78 Year Old Viral Video: अमेरिका के मैनचेस्टर, टेनेसी में 78 साल के डिलीवरी ड्राइवर रिचर्ड पुली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस वीडियो में वह DoorDash के जरिए स्टारबक्स ‘Starbucks’ का ऑर्डर बहुत सावधानी से एक घर तक पहुंचाते हुए दिखाई देते हैं. वीडियो ने लाखों लोगों का दिल छू लिया और देखते ही देखते पूरे देश का ध्यान उनकी कहानी की ओर चला गया.
घर की मालकिन ने शेयर किया वीडियो
यह वीडियो सबसे पहले घर की मालकिन ब्रिटनी स्मिथ ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था. उन्होंने बताया कि रिचर्ड पुली जिस तरह धीरे-धीरे और सावधानी से दरवाजे तक पहुंचे और खाना रखकर वापस चले गए, वह देखकर वह काफी प्रभावित हुईं. उन्होंने ऑनलाइन लोगों से इस बुज़ुर्ग की पहचान करने में मदद भी मांगी.
सोशल मीडिया पर लोगों ने ढूंढ निकाला
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया यूज़र्स ने कुछ ही घंटों में रिचर्ड पुली की पहचान कर ली. लोगों को पता चला कि वह और उनकी पत्नी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और गुज़ारा चलाने के लिए डिलीवरी का काम कर रहे हैं.
4 करोड़ का दान जुटा
रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो वायरल होने के बाद हज़ारों लोगों ने उनकी मदद के लिए दान देना शुरू कर दिया. कुछ ही दिनों में लगभग 500,000 डॉलर यानी करीब 4.6 करोड़ रुपये की राशि इकट्ठी हो गई.
NEW: Internet users have raised $280,000 for an elderly man who became a DoorDash delivery driver to help pay for his and his wife’s bills.
A Tennessee woman decided to take matters into her own hands when she saw the man delivering her Starbucks.
“I work because I have to. I… pic.twitter.com/qWIXG8ZzSt
— Collin Rugg (@CollinRugg) March 12, 2026
56 साल से साथ निभा रहा है यह जोड़ा
रिचर्ड पुली और उनकी पत्नी ब्रेंडा की शादी को 56 साल से ज्यादा हो चुके हैं. दोनों पिछले एक साल से साथ मिलकर डिलीवरी का काम कर रहे हैं. ब्रेंडा गाड़ी चलाती हैं और रिचर्ड घरों तक जाकर ऑर्डर पहुंचाते हैं.
पुली ने बताया कि उनकी पत्नी की नौकरी चले जाने के बाद परिवार की आय कम हो गई. आर्थिक दबाव के कारण उन्हें इस उम्र में भी काम करना पड़ रहा था.
मेडिकल खर्च ने बढ़ाई परेशानी
इस जोड़े पर हर साल मेडिकल बिलों का भी बड़ा खर्च आता था. स्वास्थ्य से जुड़ी जरूरतों के कारण उन्हें हजारों डॉलर खर्च करने पड़ते थे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और कठिन हो गई थी.
GoFundMe कैंपेन से मिली बड़ी राहत
ब्रिटनी स्मिथ ने उनकी मदद के लिए GoFundMe पर एक कैंपेन शुरू किया. लोगों ने तेजी से दान दिया और यह राशि कुछ ही समय में लगभग 500,000 डॉलर तक पहुंच गई. जब रिचर्ड और ब्रेंडा को इसके बारे में बताया गया, तो उन्होंने अजनबियों की इस दरियादिली के लिए सभी का दिल से धन्यवाद किया.