Sunidhi Chauhan Live Singing: सोशल मीडिया पर इस वक्त एक वीडियो आग की तरह फेल रहा है, जिसमें आपको बॉलीवुड की चहीती सुनिधि चौहान देखने को मिलेंगी, अहमदाबाद में हुई ‘सुनिधि चौहान’ (Sunidhi Chauhan) की परफॉर्मेंस को शब्दों में तो कोई बयां कर ही नहीं सकता बल्कि सच यह है कि बॉलीवुड की सबसे सुरीली और मधुर आवाजों में से एक उन्हीं की ही है, हाल ही में सुनिधि ने अपने लाइव कॉन्सर्ट में ऐसी परफॉर्मेंस दी कि पूरा शहर झूम उठा, सोशल मीडिया पर उनके इस कॉन्सर्ट के वीडियोज आग की तरह फैलते ही जा रही हैं, साथ ही उनके फैन्स उनकी तुलना सीधे-सीधे मशहूर ग्लोबल पॉप स्टार ‘शकीरा’ से ही करने लगे.
स्टेज पर सुनिधि की एनर्जी के साथ उनके किलर डांस मूव्स, और उनकी मधुर आवाज ने तो जैसे समां ही बांध दिया, इतना ही नहीं बल्कि कॉन्सर्ट में मौजूद फैन्स का तो कहना है कि यह सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि एक ‘मैजिक’ है, जो अब हम सबके दिलों पर छा गया है, एक फैन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘शकीरा कौन है भाई? अपनी जिंदगी में एक बार सुनिधि चौहान का कॉन्सर्ट जरूर देखें,’ सुनिधि पिछले कुछ समय से अपने लाइव शोज में जिस तरह का रॉकस्टार लुक और ग्रेस दिखा रही हैं, उसने साबित कर दिया है कि वह भारत की नंबर वन लाइव परफॉर्मर हैं.
इंटरनेट पर लोग सुनिधि को ‘इंडिया की शकीरा’ बताते हुए उनकी ड्रेसिंग सेंस से लेकर उनकी आवाज को बहुत ही ज्यादा पसंद कर रहे हैं.