Home > वीडियो > तिहाड़ पहुंचे Rajpal Yadav: दिल्ली हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, चेक बाउंस केस में किया सरेंडर!

तिहाड़ पहुंचे Rajpal Yadav: दिल्ली हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, चेक बाउंस केस में किया सरेंडर!

Rajpal Yadav: गुरुवार को राजपाल यादव ने दिल्ली की तिहाड़ जेल के अधिकारियों के सामने सरेंडर कर दिया है, आपको बता दें कि उन्होंने तब मजबूर होकर यह कदम उठाया जब दिल्ली हाईकोर्ट ने चेक बाउंस से जुड़े एक मामले में उनकी समर्पण कि समय सीमा को आगे बढ़ाने से साफ इनकार कर दिया.

By: Sumaira Khan | Published: February 7, 2026 8:08:45 AM IST

Rajpal Yadav: बॉलीवुड के सबसे फेमस एक्टर और अपनी लाजवाब कॉमेडी के लिए जानने वाले राजपाल यादव से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है, गुरुवार को राजपाल यादव ने दिल्ली की तिहाड़ जेल के अधिकारियों के सामने सरेंडर कर दिया है, आपको बता दें कि उन्होंने तब मजबूर होकर यह कदम उठाया जब दिल्ली हाईकोर्ट ने चेक बाउंस से जुड़े एक मामले में उनकी समर्पण कि समय सीमा को आगे बढ़ाने से साफ इनकार कर दिया. 

इसी के अलावा आपको यह भी बता दें कि यह पूरा मामला साल 2010 का है, जब राजपाल यादव ने अपनी एक फिल्म के प्रोडक्शन के लिए करोड़ों रुपये का कर्ज लिया था, समय पर पैसा वापस न कर पाने और चेक बाउंस होने के कि कारण उन पर कानूनी शिकंजा कसता गया, हालांकि राजपाल ने कई बार कोर्ट से मोहलत मांगी, लेकिन आखिरकार अदालत ने उन्हें राहत देने से मना ही कर दिया और सजा का पालन करने को कहा गया.  

राजपाल यादव, जो हमेशा लोगों को हंसाते थे, आज खुद बहुत उदास और खामोश हो गए हैं, साथ ही वो अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के लिए करोड़ों दिलों पर राज करते थे, फिलहाल उनके लिए यह समय कानूनी चुनौतियों से भरा हुआ है, और उनके फैन्स भी इस खबर को सुनकर सदमे में हैं. 

संबंधित खबरें

Advertisement