मुस्लिम लड़का और हिंदू लड़की…निकाह से पहले पहुंच गए इस संगठन के लोग, शादी में हुआ बवाल; रोती रह गई दुल्हन

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में मुस्लिम युवक से हिंदू युवती की शादी की खबर लगते ही हंगामा खड़ा हो गया. हिंदूवादी संगठन के लोगों ने वहां पहुंचकर शादी को रोक दिया.

Published by Preeti Rajput

Uttar Pradesh : उत्तर-प्रदेश (Uttar Pradesh) के रायबरेली (Raebareli) में एक शादी में जमकर हंगामा देखने को मिला. मुस्लिम युवक के साथ हिंदू युवती की शादी की खबर लगते ही बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठनों (Hindu organizations) के लोग वहां पहुंच गए. जिसके बाद जमकर हंगामा और धक्कामुक्की भी शुरू हो गई. इसके बाद भी दुल्हन शादी के लिए अड़ गई. वह शादी की जिद करती रही और हाईवे पर कूदकर जान देने की धमकी भई दे डाली. उसने विरोध करने वालों पर मोबाइल से हमला भी किया. हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस भी वहां मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद माहौल शांत कराया. जिसके बाद दुल्हन को बिना शादी के ही लौटना पड़ा. 

हिंदूवादी संगठनों ने नहीं होने दी शादी

बिहार के एम अकबर और महाराजगंज की सपना यादव को दिल्ली में नौकरी करने के दौरान प्यार हुआ था. जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया. परिवार की सहमति से डिडौली गांव में एक होटल में शादी का आयोजन किया गया था. लेकिन जैसे ही मुस्लिम लड़के और हिंदू लड़की की शादी की खबर करणी सेना के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, भदौरिया मोनू समेत तमाम हिंदू संगठन हरकत में आ गए. जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने वहां पहुंचकर खूब हंगामा किया. 

‘सनातन एकता पदयात्रा’ अपने समापन पर, शादी की अफवाहों के बीच साथ में दिखे धीरेंद्र शास्त्री और जया किशोरी

Related Post

शादी के जिद पर अड़ी दुल्हन

जिसके बाद दुल्हन बहुत ज्यादा आक्रोशित हो गई. वह शादी के लिए जिद पर अड़ गई. विवाद बढ़ने पर होटल मालिक ने अपने यहां शादी से मना कर दिया और शादी में आए लोगों को खाना देने को लिए भी मना कर दिया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने दोनों पक्षों को खूब समझाने की कोशिश की. लेकिन इसके बाद भी कोई हल नहीं निकला. दूल्हा-दुल्हन को बिना शादी के ही घर वापस लौटना पड़ा. सआई धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि लड़का-लड़की पक्ष दो अलग-अलग धर्म से ताल्लुक रखते हैं. जिसके कारण विवाद खड़ा हो गया. पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर वापस भेज दिया.  

“साहब, मैं हिंदू हूं और हिंदू ही रहना चाहता हूं” धर्म परिवर्तन के दबाव से डरे परिवार ने DM से लगाई मदद की गुहार

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026