युवती का देर रात घर लौटना, पड़ोसियों का दुर्व्यवहार, और फिर उठाया ऐसा कदम

कानपुर में देर रात पार्टी से लौटी एक युवती के साथ पड़ोसियों ने जमकर दुर्व्यवहार और मारपीट की. इस घटना से परेशान होकर युवती ने आत्महत्या का प्रयास किया. पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराकर पड़ोसियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Published by DARSHNA DEEP

Kanpur Crime News: कानपुर में शुक्रवार की रात, वह करीब 1:30 बजे अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी (Birthday Party) से लौट रही थी. युवती का देर रात लौटना उसके पड़ोसियों (Neighbour) को अच्छा नहीं लगता था. उन्होंने उसके फ्लैट पर आकर उसे घेर लिया. युवती ने एक वीडियो में आरोप लगाया है कि पड़ोसियों ने उसके चरित्र (Character) पर भद्दे और गंदे आरोप लगाए हैं. पीड़िता का कहना है कि पड़ोसियों ने उसके साथ मारपीट भी की. युवती ने अपनी मदद के लिए अपने दो दोस्तों को बुलाया, लेकिन आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की. इस घटना से आहत होकर युवती ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने पूरी घटना बताई और कहा कि वह अब वह जीना नहीं चाहती है. वीडियो बनाने के बाद उसने जहर खाकर (Attempt to suicide)अपनी जान देने की कोशिश की.

घटना पर पुलिस का एक्शन

जैसे ही पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली, वह तुरंत मौके पर पहुंची और युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने युवती के बयान और उसके द्वारा बनाए गए वीडियो के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस ने पीड़िता द्वारा वीडियो में लिए गए कुछ युवकों के नाम पर भी जांच शुरू कर दी है. इसके अलावा, पुलिस आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाल रही है ताकि घटना के बारे में और जानकारी मिल सके.

Related Post

व्यक्तिगत स्वतंत्रता का सम्मान

यह घटना दिखाती है कि समाज में आज भी कुछ लोग किस तरह से दूसरों की व्यक्तिगत स्वतंत्रता का सम्मान नहीं करते हैं. किसी भी व्यक्ति को उसके रहन-सहन या देर रात घर लौटने पर जज (Judge) करना और उसके साथ मारपीट करना एक गंभीर अपराध है. पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और उम्मीद है कि दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिल सकेगा. इस तरह की घटनाओं पर सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी घटाओं का शिकार नहीं बन सके. 

DARSHNA DEEP
Published by DARSHNA DEEP

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026