Crime News: पति ने देखते ही मार दिया झपट्टा, जानिये फिर क्यों कर दिया खूबसूरत पत्नी को गंजा?

Bijnor Crime News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में अवैध संबंध के शक में पति ने पहले पत्नी को गंजा किया और फिर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया.

Published by Sohail Rahman

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से बेहद हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. इस खौफनाक घटना के बारे में सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. दरअसल, पूरा मामला ये है कि अवैध संबंधों के शक में एक युवक ने सारी हदें पार कर दी, पहले उसने अपनी पत्नी के बाल उस्तरे से काटे और फिर पेट्रोल छिड़ककर उसे आग लगाने की कोशिश की. महिला की चीख-पुकार सुनकर परिवार और बच्चों ने बीच-बचाव कर किसी तरह महिला की जान बचाई. बाद में पुलिस को सूचना दी गई और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया.

क्या है पूरा मामला?

इस पूरे मामले में पत्नी ने अपने पति पर आरोप लगाया कि वो किसी बात को लेकर उस पर शक करता है, जिसकी वजह से दोनों के बीच लगातार विवाद होता रहता था. बुधवार रात करीब 11 बजे फोन पर किसी और से बात करने के शक में पति काफी गुस्से में आ गया. महिला की शिकायत में कहा गया कि पति ने पहले उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट की. इसके बाद वह उस्तरा लेकर आया और पीड़ित महिला के बाल जबरन काटकर उसे गंजा कर दिया. इतना ही नहीं, उसने महिला पर केरोसिन (पेट्रोल) डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की. महिला की चीख-पुकार सुनकर परिवार और तीन बच्चे दौड़े और किसी तरह उसे बचाया और पुलिस को बुलाया.

पुलिस ने मामला किया दर्ज

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की. गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि, शुक्रवार को जब पुलिस आरोपी को अदालत में पेश करने की तैयारी कर रही थी, तभी महिला थाने पहुंच गई और अपने पति के समर्थन में खड़ी हो गई. उसने आरोपों को पारिवारिक मामला बताकर कोई भी सख्त कार्रवाई करने से इनकार कर दिया. महिला के बयान बदलने के बाद आरोपी का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया.

Related Post

बताया जा रहा है कि महिला की शादी करीब 12 साल पहले नगीना देहात क्षेत्र के इरशाद नाम के युवक से हुई थी. दोनों के तीन बच्चे हैं. फिलहाल, महिला ने परिवार की खातिर अपने पति को “अभयदान” दे दिया है, लेकिन यह घटना समाज और कानून दोनों के लिए गंभीर सवाल खड़े करती है.

यह भी पढ़ें :- 

Pilibhit में गोलीकांड से सनसनी! जमीनी विवाद में पूर्व विधायक के पोते को मारी गोली, हालत नाजुक

घर में चिकन बनाने को लेकर पत्नी ने लगाई फांसी, फिर ससुराल वालों ने किया ऐसा कांड…सुन उड़ जाएंगे होश

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

गोंडवाना राजचिन्ह पर घमासान! सड़कों पर उतरा आदिवासी समाज, सरकार से आर-पार की मांग

Chandauli Tribal Community Protests: गोंडवाना राजचिन्ह के संरक्षण की मांग को लेकर आदिवासी समाज के…

April 20, 2026

Saharanpur News: पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 12 घंटे में दबोचे तीन शातिर चोर; जेवर और कैश बरामद

Saharanpur police news:पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी गंगोह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार…

April 20, 2026

Rewa drug bust: रीवा में ‘गांजा दादी’ गिरफ्तार! 62 की उम्र में घर से चला रही थी नशे का काला कारोबार

Rewa drug bust: रीवा में 62 वर्षीय महिला ‘गांजा दादी’ गिरफ्तार, घर से गांजा बेचते…

April 20, 2026

फिर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, ‘राधा नाम’ की भक्ति में हुए लीन

Virat Kohli-Anushka Sharma Vrindavan visit : विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के साथ एक बार…

April 20, 2026

Har Ghar Jal Raebareli: दिल्ली में गूंजा ‘हर घर जल’ योजना का नाम, रायबरेली DM हर्षिता माथुर को मिला राष्ट्रीय अवॉर्ड

Har Ghar Jal Yojana success: नई दिल्ली में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान भारत…

April 20, 2026

Raebareli road accident: रायबरेली में रफ्तार का कहर, बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Raebareli road accident: रायबरेली के भदोखर क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को मारी…

April 20, 2026