Prayagraj train accident: प्रयागराज में ट्रैक पर खड़े यात्रियों को रौंदती चली गई पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, 5 की मौत

Prayagraj train accident: प्रयागराज के करछना क्षेत्र में पचदेवरा हाल्ट के पास एक बड़ा रेल हादसा हुआ, जहां रुकी ट्रेन से उतरकर ट्रैक पर गए यात्रियों को दूसरी ट्रेन ने कुचल दिया. इस घटना में 5 लोगों की मौत हो गई.

Published by Ranjana Sharma

Prayagraj train accident: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार शाम एक दर्दनाक रेल हादसा सामने आया, जिसने सुरक्षा नियमों की अनदेखी के खतरनाक परिणाम को उजागर कर दिया. करछना क्षेत्र में पचदेवरा हाल्ट के पास हुई इस घटना में 5 लोगों की जान चली गई.

Related Post

कैसे हुई  घटना

प्रयागराज मंडल के करछना–भीरपुर रेलखंड पर ट्रेन संख्या 12312 ‘नेता जी एक्सप्रेस’ के लोको पायलट और गार्ड ने शाम करीब 6:15 बजे ट्रैक पर पहले से एक शव पड़ा देखा. स्थिति को गंभीर मानते हुए ट्रेन को तुरंत रोका गया और इसकी सूचना संबंधित रेलवे अधिकारियों को दी गई. इसी दौरान ट्रेन कुछ समय के लिए ट्रैक पर खड़ी रही.

लापरवाही बनी हादसे की वजह

ट्रेन के रुकते ही उसमें सवार कुछ यात्री नीचे उतर गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ लोग दूसरे ट्रैक की ओर चले गए और कुछ पटरी पार करने लगे. इसी बीच सामने से तेज रफ्तार में आ रही ‘पुरुषोत्तम एक्सप्रेस’ अचानक उसी ट्रैक पर पहुंच गई. यात्रियों को संभलने का मौका नहीं मिला और 5 लोग ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.यह हादसा करछना इलाके के पचदेवरा हाल्ट के पास शाम करीब 6:45 से 7 बजे के बीच हुआ. उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी के मुताबिक, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12801) लगभग 6:47 बजे उस ट्रैक से गुजर रही थी, तभी यह दुखद घटना घटी.

मृतकों की पहचान और जांच

हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के बताए जा रहे हैं, जो कोलकाता की ओर यात्रा कर रहे थे. मृतकों में गिरिराज, आकाश, अजय और मुन्ना पासी की पहचान हो चुकी है, जबकि एक अन्य की पहचान की प्रक्रिया जारी है. जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

सीएम योगी ने लिया संज्ञान

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए. सीएम योगी ने हादसे का संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और अधिकारियों को राहत व बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं. रेलवे प्रशासन ने इस हादसे के बाद यात्रियों से सख्त अपील की है कि ट्रेन रुकने की स्थिति में बिना कारण नीचे न उतरें और रेलवे ट्रैक से दूर रहें. अधिकारियों का कहना है कि थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है, इसलिए सुरक्षा नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है.
Ranjana Sharma
Published by Ranjana Sharma

Recent Posts

Swapna shastra: क्या कहते हैं आपके सपने? शादी से लेकर आग तक, हर सपना देता है खास संकेत

Swapna shastra: सपने केवल कल्पना नहीं होते, बल्कि कई बार ये भविष्य के संकेत भी…

April 16, 2026

Akshaya tritiya: अक्षय तृतीया से पहले मेहरबान होंगे शनिदेव, इनका बदलेगा भाग्य, जानें आपकी राशि पर क्या होगा असर

Akshaya tritiya shani nakshatr: अक्षय तृतीया से पहले 17 अप्रैल को शनि का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में…

April 16, 2026

Giridih accident: गिरिडीह में तीन ट्रकों में लगी भीषण आग, ड्राइवर-खलासी की जिंदा जलकर मौत

Giridih accident: झारखंड के गिरिडीह जिले में डुमरी थाना क्षेत्र के कुलगो टोल प्लाजा के…

April 16, 2026

silver rate today 16 april 2026: चांदी ने मारी छलांग, हजारों रुपये बढ़े दाम, खरीदारी से पहले जानें लेटेस्ट रेट

silver rate today 16 april 2026 : अक्षय तृतीया से पहले सर्राफा बाजार में चांदी की…

April 16, 2026