UP News: सार्वजनिक जगहों पर जाति लिखने पर रोक- योगी सरकार का बड़ा फैसला

UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पुलिस रिकॉर्ड में जाति पूछने, गाड़ियों पर जाति का महिमामंडन करने और जातियों की सार्वजानिक रैलीयोन पर रोक लगा दी है जिसका उलंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी

Published by Swarnim Suprakash

UP News: योगी सरकार का नया आदेश आने के बाद अब पुलिस की नजर सोशल मीडिया पर भी रहेगी. योगी सरकार के इस आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि अब सोशल मीडिया पर किसी जाति के महिमामंडन में कुछ कहना या किसी जाति को अपमानित करने वाले शब्द कहना गैरकानूनी होगा. ऐसा करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध उपयुक्त धाराओं में कानूनी कार्रवाई भी होगी. जातिगत महिमामंडन करने पर अब जेल की हवा भी कहनी पड़ सकती है. 

जातिवाद को ख़त्म करने का प्रयास

जातिवाद देश के प्रमुख समस्याओं में से एक है. कई बार जाती के आधार पर एक वर्ग को दूसरे वर्ग के जातिगत प्रताड़ना का शिकार भी होना पड़ता है. कई बार जातिवाद के कारण लोगों को विभिन्न संस्थाओं तक में भेदभाव का सामना करना पड़ जाता है. भेदभाव को समाप्त करने के लिए यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक अहम् और बड़ा कदम उठाया है. अब उत्तर प्रदेश पुलिस की जांच, रिपोर्ट और अन्य दस्तावेजों में लोगों की जाति न पूछी जाएगी, न लिखी जाएगी. इसे समाज में हो रही जातिगत भेदभाव को कम करने में एक क्रांतिकारी कदम बताया जा रहा है.

Related Post

UP News: देवरिया में अनोखा विरोध प्रदर्शन, कीचड़ में लेटा समाजसेवी

क्या है नया आदेश?

अब सार्वजनिक तौर पर किसी जाति का महिमामंडन करना  या किसी किसी जाति को अपमानित करने वाले शब्द कहना गैरकानूनी होगा.  ऐसा करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध उपयुक्त धाराओं में कानूनी कार्रवाई भी होगी. जातिगत महिमामंडन करने पर अब जेल की हवा भी कहनी पड़ सकती है. गाड़ियों पर भी जातिगत महिमामंडन करने वाले स्टिकर लगाना अपराध होगा. जातिगत रैलियां और जातिगत आयोजनों पर भी रोक लगाई गई है. यानी अब जातियों को आधार बना कर किसी मुद्दे पर रैली आयोजित करना संभव नहीं होगा. 

क्यों आया ये बड़ा आदेश?

उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद उच्च न्यायालय में पेश एक मामले में एक आरोपी ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस ने उससे उसकी जाति पूछी और अनुचित व्यवहार किया. माननीय न्यायालय ने माना कि किसी भी व्यक्ति से उसकी जाति पूछना संविधान में व्यक्ति के गरिमापूर्ण जीवन जीने के अधिकार के अनुकूल नहीं है. मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने राज्य सरकार को इस तरह के भेदभाव को समाप्त करने के लिए उचित कदम उठाने का निर्देश दिया. आदेश के अनुपालन में यूपी के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने 21 सितंबर 2025 को एक आदेश जारी कर सभी पुलिसिया कार्रवाई में जातिगत पूछताछ करना समाप्त करने का आदेश दिया. 

‘मारीच की तरह आया और पुलिस ने…’, दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामले पर गरजे CM योगी, अपराधियों में मचा हड़कंप!

Swarnim Suprakash
Published by Swarnim Suprakash

Recent Posts

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026

‘एक दम गुड़िया जैसी…’, सुनिता अहुजा से पहले इस एक्ट्रेस के दिवाने थे गोविंदा खुद किया खुलासा…!

Govinda: एक्टर गोविंदा ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि करियर के शुरुआती दौर में…

March 5, 2026

Lakhpati Bitiya Yojana: क्या होता है लखपति बिटिया योजना, कैसे करें इसके लिए आवेदन, जानें कितना मिलता है पैसा?

Lakhpati Bitiya Yojana: दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना में बेटियों को जन्म से पढ़ाई…

March 5, 2026