गैंगस्टरों की तबाह कर दीं पुश्तें! Yogi की सरकार में कितने दुष्टों के हुए एनकाउंटर? डाटा देख छूट जाएंगे पसीने

Encounter in UP: UP में अपराध और अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 256 कुख्यात अपराधियों को एनकाउंटर में मार गिराया है. जबकि इस दौरान पुलिस ने कुल 15,726 एनकाउंटर किए और 31,960 अपराधियों को गिरफ्तार किया.

Published by Heena Khan

UP Gangster Encounter: उत्तर प्रदेश में बढ़ते हुए अपराध के मामलों ने लोगों को काफी तंग किया हुआ था. इतना ही नहीं बल्कि यूपी के लोगों को अपने ही इलाके में घुटन महसूस होने लगी थी. वहीं फिर योगी सरकार ने यूपी में इन बढ़ते मामलो पर संज्ञान लिया और यूपी पुलिस को निर्देश दिए. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पिछले आठ सालों से अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही है. यही वजह है कि ऑपरेशन लंगड़ा के साथ-साथ मिशन शक्ति भी राज्य में सक्रिय रूप से संचालित हो रहा है. जिसके चलते एक बार फिर एनकाउंटर को लेकर आंकड़े सामने आए हैं. 

इन इलाकों में हुए सबसे ज्यादा एनकाउंटर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि योगी सरकार की पुलिस ने आठ सालों में 256 कुख्यात अपराधियों को ढेर कर दिया है. इतना ही नहीं बल्कि एनकाउंटर के मामले में मेरठ सबसे आगे है, इस इलाके में धड़ाधड़ बदमाशों के एनकाउंटर हुए. सीएम योगी के मिशन शक्ति 5.0 के तहत अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई एक बार फिर तेज कर दी गई है. आपकी जानकारी के लिए बता दें, मिशन शक्ति 5.0 के तहत, अपराध पर लगाम लगाने के लिए पिछले बीस दिनों में एक दर्जन से ज़्यादा एनकाउंटर किए गए हैं. मारे गए अपराधियों की संख्या के मामले में मेरठ ज़ोन पहले स्थान पर है, जबकि वाराणसी और आगरा ज़ोन तीसरे नंबर पर हैं. 

Related Post

जानिये कितने एनकाउंटर को दिया अंजाम

योगी सरकार की ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत, राज्य ने पिछले साढ़े आठ सालों में अपराध और अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 256 कुख्यात अपराधियों को एनकाउंटर में मार गिराया है. जबकि इस दौरान पुलिस ने कुल 15,726 एनकाउंटर किए और 31,960 अपराधियों को गिरफ्तार किया. एनकाउंटर में 10,324 अपराधी घायल हुए. वहां अब यूपी को बदमाशों से मुक्त करने के लिए CM योगी की सरकार और भी एक्टिव हो गई है. मायूसी की खबर ये है कि इन अपराधियों से लड़ते हुए 18 पुलिसकर्मी शहीद हुए, जबकि 1,754 घायल हुए. मेरठ ज़ोन में राज्य में सबसे ज़्यादा 4,453 पुलिस मुठभेड़ें हुईं. इन मुठभेड़ों में 8,312 अपराधी पकड़े गए, जबकि 3,131 घायल हुए. 85 कुख्यात अपराधी मौके पर ही मारे गए. 461 पुलिसकर्मी घायल हुए, जबकि दो अपने कर्तव्य का पालन करते हुए शहीद हुए.

बच्चों के सुसाइड को लेकर सीरियस नहीं हैं IIT-IIM कॉलेज, इन संस्थानों ने की ऐसी गलती…SC भी रह गया दंग

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026

India-US Relations: जंग के बीच भारत को बड़ी राहत! अमेरिका ने दे दी छूट; अब इस देश से आएगा तेल

Russian Oil: इजराइल ईरान के बीच चल रही वॉर के कारण लगातार अन्य देशों को…

March 6, 2026

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026