यूपी पुलिस के सामने कांप गया महाराष्ट्र का बदमाश, हाथ जोड़कर बोला ‘माफ कर दीजिए, गलती हो गई, अब यहां नहीं आएंगे’

झांसी में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हुए और एक गिरफ्तार. डर से बदमाश बोले- "अब यूपी नहीं आएंगे, गलती हो गई." महाराष्ट्र से आए थे, कई राज्यों में कर चुके थे वारदातें.

Published by sanskritij jaipuria

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रहे एनकाउंटर अब अपराधियों के दिल और दिमाग पर हावी होते नजर आ रहे हैं. झांसी में इसका ताजा उदाहरण सामने आया, जहां पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ के बाद अपराधियों ने माफी मांगते हुए कहा – “गलती हो गई यूपी आकर, अब दोबारा नहीं आएंगे.” ये घटना साफ इशारा करती है कि यूपी पुलिस की सख्त कार्यवाही से अपराधियों में भय का माहौल बन चुका है. मुठभेड़ में घायल बदमाशों के चेहरे पर न केवल दर्द, बल्कि गहरी घबराहट भी साफ नजर आई.

कार चोरी की वारदात के बाद शुरू हुई तलाश

सोमवार, 13 अक्टूबर को झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों से कार में रखे बैग चोरी की घटनाएं सामने आईं. नगर निगम और जेल चौराहे के पास हुई इन वारदातों की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और एफआईआर दर्ज की गई.

स्वॉट टीम और स्थानीय पुलिस ने मिलकर इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी. जांच के दौरान सूचना मिली कि सुकुंवा ढुकवां कॉलोनी के पीछे जंगल में कुछ संदिग्ध छिपे हुए हैं.

मुठभेड़ में दो घायल, एक गिरफ्तार, दो फरार

सूचना पाकर पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची, तो वहां मौजूद बदमाशों ने भागने की कोशिश की. पुलिस ने उन्हें घेरने का प्रयास किया, लेकिन जवाब में बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी.

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि तीसरे को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. इस दौरान दो अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए.

बदमाशों की माफी: “यूपी आकर गलती कर दी”

एनकाउंटर में घायल हुए बदमाशों की हालत गंभीर थी, लेकिन उससे ज्यादा उनकी मानसिक स्थिति में डर और पछतावा नजर आया. उन्होंने पुलिस से माफी मांगते हुए कहा – “हमसे गलती हो गई, अब यूपी में क्राइम नहीं करेंगे, दोबारा नहीं आएंगे.” उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. इस दौरान उनके पास से पुलिस ने दो लाख रुपये नकद, दस्तावेज, तमंचा और कारतूस बरामद किए.

Related Post

महाराष्ट्र से आए थे अपराध करने

पकड़े गए तीनों बदमाश आपस में रिश्तेदार हैं और महाराष्ट्र के नंदूरबार जिले के रहने वाले हैं. पुलिस पूछताछ में पता चला कि वे ट्रेन से उत्तर प्रदेश आए थे और एक तय रणनीति के तहत वारदातों को अंजाम दे रहे थे.

उनका तरीका काफी शातिर था – पहले किसी कार के पास जाकर किसी बहाने (जैसे पैसे गिरना या टायर पंचर बताना) से लोगों को बाहर निकालते और फिर मौका देखकर गाड़ी में रखा बैग या सामान लेकर फरार हो जाते.

चलायमान गैंग: एक जगह नहीं रुकते

इन बदमाशों की खासियत ये है कि वे एक जगह रुककर अपराध नहीं करते. वे लगातार शहर और राज्य बदलते रहते हैं ताकि पकड़े न जा सकें. पुलिस को शक है कि ये गैंग पहले भी कई राज्यों में इस तरह की वारदातों को अंजाम दे चुका है. गिरफ्तार बदमाशों की पहचान गणेश, शक्ति (दोनों घायल) और विश्वनाथ (गिरफ्तार) के रूप में हुई है. पुलिस अब फरार बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है.

यूपी पुलिस की सख्ती बनी अपराधियों के लिए सबक

ये घटना एक बार फिर साबित करती है कि यूपी में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस कोई ढिलाई नहीं बरत रही है. अपराधियों को अब ये एहसास हो गया है कि यहां अपराध करने का मतलब है – पकड़े जाना या फिर गोली खाना. झांसी की ये मुठभेड़ न सिर्फ एक सफलता है, बल्कि एक संदेश भी है कि अब उत्तर प्रदेश में अपराध करना आसान नहीं रहा.

 

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत के लिए जोरदार तैयारी,BCCI ने लिया बड़ा फैसला, फाइनल से पहले बदल दिया होटल

India VS New Zealand: भारतीय टीम इस बार अपना तीसरा वर्ल्ड कप जीते ऐसा BCCI…

March 7, 2026

Dhurandhar 2: 11:01 बजे बजेगा रणवीर सिंह का बिगुल! आज रिलीज होगा धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर

Dhurandhar 2 Trailer: जिसका बेसब्री से इंतज़ार था, वो सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज, 19 मार्च,…

March 7, 2026

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026