UP Crime: पुलिस मुठभेड़ में लंगड़ा हुआ कुख्यात गैंगस्टर और 25 हजार रुपये का इनामी अभियुक्त समीर

UP Crime: कुख्यात गैंगस्टर और 25000 रूपए का इनामी समीर को पुलिस एनकाउंटर के दौरान पैर में गोली लगी है. पुलिस ने चेकिंग के लिए जब बाइक सवार को रोका तब समीर ने पुलिस पर फायरिंग खोल दी. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की.

Published by Swarnim Suprakash

शामली, उत्तर प्रदेश से वरुण पंवार की रिपोर्ट
UP Crime: उत्तर प्रदेश के शामली में एक बार फिर पुलिस और बदमाशों के बीच में मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ में गोली लगने से 25 हजार रुपये का कुख्यात इनामी गैंगस्टर समीर घायल हो गया, पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा, खोखा कारतूस, जिंदा कारतूस व एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है. पुलिस ने घायल गैंगस्टर को उपचार के लिए शामली के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है जहां उसका उपचार चल रहा है. 

कुख्यात अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था

दरअसल घटना की शामली जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा लगातार जारी है. इसी क्रम में पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि सदर कोतवाली क्षेत्र में कुख्यात इनामी गैंगस्टर समीर किसी बड़ी अपराधी घटना को अंजाम देने की फिराक में है. पुलिस व एसओजी की टीम संयुक्त रूप से वाहनों की चेकिंग कर रही थी.

Related Post

Odisha Crime: पत्नी को पीटा, छात्रनेता को नंगा सड़क पर घुमाया. कानून व्यवस्था के साथ समाज की सोच पर बड़ा प्रश्नचिह्न

पुलिस पर की फायरिंग

जैसे ही एक बाईक सवार युवक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो युवक ने पुलिस पार्टी के ऊपर फायर झोंक दिया, जबाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से भी की गई फायरिंग में बाइक सवारी युवक के पैर में गोली लग गई.

बरामदगी और घायल अभियुक्त का उपचार

पुलिस ने आरोपी बदमाश के पास से एक तमंचा, खोखा कारतूस, जिंदा कारतूस व एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है, पुलिस की गिरफ्त में आए बदमाश का नाम समीर है, जो की सदर कोतवाली शामली का कुख्यात गैंगस्टर है। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती करा है। एसपी शामली एनपी सिंह का कहना है पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश इनामी गैंगस्टर है, पुलिस इसके पूरे सर्कल को खगाल रही है ओर भी साथियों की तलाश की जा रही है।

Terrorist Arrested: क्या देश की दिग्गज हस्तियां थीं आतंकियों के निशाने पर? दिल्ली पुलिस का सनसनीखेज खुलासा!

Swarnim Suprakash
Published by Swarnim Suprakash

Recent Posts

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026