लोकसभा चुनावी मैदान में उतरेंगी उमा भारती, 2029 में UP की इस सीट पर दिखाएंगी दम; जाहिर कर दी इच्छा

UP Politics: भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर कर दी है. दरअसल, जाना माना चेहरा भारती ने रविवार को दोहराया कि अगर पार्टी उनसे कहेगी तो वो 2029 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगी.

Published by Heena Khan

Uma Bharti News: बिहार विधानसभा चुनाव अब ज्यादा दूर नहीं हैं. वहीं पक्ष-विपक्ष चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं. वहीं यूपी में भी चुनाव की चिंगारी जलती हुई दिखाई दे रही है. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि आप कई जाने माने और मशहूर चेहरों ने उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर कर दी है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर कर दी है. दरअसल, जाना माना चेहरा भारती ने रविवार को दोहराया कि अगर पार्टी उनसे कहेगी तो वो 2029 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगी. इतना ही नहीं उन्होंने उत्तर प्रदेश की एक सीट का भी नाम बताया जहां से वो चुनाव लड़ना चाहती हैं. इससे पहले, उन्होंने कहा था कि उन्होंने अभी राजनीति से संन्यास नहीं लिया है.

जानिये क्या बोलीं उमा भारती

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उमा भारती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “X” पर पोस्ट करके कहा है कि मैंने ललितपुर के अपने प्रिय मीडियाकर्मियों से कहा है कि अगर पार्टी मुझसे कहेगी तो मैं 2029 का चुनाव ज़रूर लड़ूँगी, लेकिन मैं सिर्फ़ झाँसी लोकसभा सीट से ही चुनाव लड़ूँगी.” उन्होंने इस पोस्ट में भाजपा के केंद्रीय और मध्य प्रदेश नेतृत्व को भी टैग किया.

Related Post

इस सीट से चुनाव लड़ेंगी भारती ?

दरअसल, भारती ने शनिवार को ललितपुर में कहा था कि वो सिर्फ़ झांसी से ही चुनाव लड़ेंगी. बुंदेलखंड उनका भावनात्मक घर है और वहां के लोगों से उनका गहरा जुड़ाव है. अगर पार्टी उनसे कहेगी तो वो जरूर चुनाव लड़ेंगी. उमा भारती 2014 के लोकसभा चुनाव में झांसी संसदीय क्षेत्र से सांसद चुनी गई थीं. उन्होंने इसी साल अगस्त में कहा था कि उन्होंने अभी राजनीति से संन्यास नहीं लिया है और समय आने पर चुनाव लड़ेंगी. पिछले तीन लोकसभा चुनावों से भाजपा झांसी सीट पर लगातार जीत हासिल करती आ रही है. वर्तमान में भाजपा के अनुराग शर्मा लगातार दूसरी बार इस सीट से सांसद हैं.

विमान हादसे से मची तबाही! दुबई से हांगकांग जाने वाला प्लेन समुद्र में गिरा; मौत के मुंह में गए कई लोग

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026