NH-19 बना मौत का हाईवे, हादसों का सिलसिला जारी, 5 दिन में पांच लोगों की गई जान

NH-19 accidents Mathura: मथुरा के एनएच-19 पर 5 दिन में 4 बड़े हादसे, 5 लोगों की मौत और 7 घायल, रॉन्ग साइड वाहनों, टूटे फुटपाथ और सुरक्षा संकेतों की कमी बनी हादसों की वजह, स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया.

Published by Ranjana Sharma
NH-19 accidents Mathura: मथुरा के फरह क्षेत्र में आगरा-मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-19 पर सुरक्षा व्यवस्थाओं की अनदेखी अब लोगों की जान पर भारी पड़ रही है. टूटे फुटपाथ, चेतावनी संकेतों का अभाव, ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा इंतजामों की कमी और रॉन्ग साइड से दौड़ते वाहन लगातार हादसों को न्योता दे रहे हैं. बीते पांच दिनों में इस हाईवे पर चार बड़े हादसों में पांच लोगों की जान जा चुकी है, जबकि सात लोग घायल हुए हैं. इसके बावजूद प्रशासन की नींद नहीं खुली है.

रॉन्ग साइड टक्कर में युवक की मौत

रविवार रात करीब 10:30 बजे मथुरा की ओर से बाइक से आ रहे बाबूगढ़ निवासी कल्लू, रंजीत और वृंदावन निवासी श्याम सिंह की बाइक में फरह की ओर से रॉन्ग साइड आ रही दूसरी बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में रंजीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए. घायलों को सीएचसी फरह में भर्ती कराया गया.

बस की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की गई जान

इसी रात करीब 10:15 बजे ग्राम बेरी निवासी भगत सिंह ट्रैक्टर-ट्रॉली में गेहूं लेकर जा रहे थे. महुअन टोल प्लाजा के पास पीछे से आई ईदगाह डिपो की बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी. हादसा इतना गंभीर था कि भगत सिंह की सीएचसी में उपचार के दौरान मौत हो गई.

बाइक रेस बनी मौत की वजह

शुक्रवार रात करीब 2:30 बजे आगरा निवासी शिवम (19) और राया निवासी राशिद (22) के बीच बाइक रेस की शर्त लगी थी. मथुरा से आगरा जाते समय रैपुरा जाट फ्लाईओवर पर दोनों बाइकें आपस में टकरा गईं. इस हादसे में पांच युवक घायल हुए, जिनमें शिवम को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य चार घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर किया गया.

डंपर ने साइकिल सवार मजदूर को कुचला

बुधवार रात 10:45 बजे लेदर फैक्ट्री से साइकिल से घर लौट रहे फरह निवासी मजदूर प्रमोद भारती और आसिफ को हिंदुस्तान कॉलेज के सामने रॉन्ग साइड से आए मिट्टी से भरे डंपर ने कुचल दिया. इस हादसे में प्रमोद की मौके पर मौत हो गई, जबकि आसिफ को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

हाईवे पर सुरक्षा इंतजाम नदारद

स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएच-19 पर कई जगह फुटपाथ टूटे पड़े हैं और कई स्थानों पर बने ही नहीं हैं. ब्लैक स्पॉट पर न तो रिफ्लेक्टर लगे हैं, न ही स्पीड लिमिट बोर्ड और न चेतावनी संकेतक मौजूद हैं. इससे रात में अंधेरा और दिन में रॉन्ग साइड वाहनों की आवाजाही हादसों को और बढ़ा रही है. लोगों का आरोप है कि एनएचएआई और पुलिस केवल हादसों के बाद ही सक्रिय होती है. लगातार हो रही मौतों के बावजूद अभी तक ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy. 

Related Post
Ranjana Sharma
Published by Ranjana Sharma

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026