योगी राज में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, घटना से दल उठा गांव

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक बार फिर से बीजेपी नेता की हत्या (BJP Leader Murder Case) का मामला सामने आया है. जहां, बीजेपी नेता प्रमोद भड़ाना (Pramod Bhadana) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है.

Published by DARSHNA DEEP

BJP leader Pramod Bhadana murdered case: योगी सरकार में लगातार हो रही नेताओं की हत्या कोई आम बात नहीं है. एक बार फिर से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां मेरठ में बीजेपी नेता प्रमोद भड़ाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. आखिर हत्याकांड के पीछे की वजह क्या है इस खबर में पढ़िए. 

क्या है वारदात का पूरा मामला

मेरठ के किठौर थानाक्षेत्र के गांव भड़ौली में बीजेपी युवा मोर्चा के महामंत्री और बीडीसी सदस्य प्रमोद कुमार भड़ाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. इस वारदात को गांव के ही रॉबिन गुर्जर ने अंजाम दिया है. 

वारदात के पीछे की साजिश

पुलिस के मुताबिक, इस हत्या के पीछे तीन दिन पहले हुए नानपुर फायरिंग मामले की पुरानी रंजिश बताई जा रही है. यह घटना सुबह की है, जब प्रमोद कुमार भड़ाना खेत में चारा लेने गए थे तभी उन पर जानलेवा हमला किया गया. आरोपी रॉबिन गुर्जर ने मौके का फायदा उठाकर बीजेपी नेता को गोली मार दी. दूसरा हमला, जब प्रमोद को गाड़ी से अस्पताल ले जाया जा रहा था, तो आरोपी रॉबिन ने उनकी कार पर भी फायरिंग की. इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. गांव में फायरिंग की इस घटना के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है. इतना ही नहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सीधे उनके गांव पहुंचा और मृतक प्रमोद के घर पर भी कई राउंड फायरिंग की.

Related Post

आखिर क्या है रंजिश का कारण

इस वारदात का मुख्य कारण हापुड़ के नानपुर गांव में तीन दिन पहले हुई फायरिंग की घटना बताई जा रही है. उस घटना के बाद प्रमोद भड़ाना और ग्राम प्रधान सतीश का बेटा, पीड़ित पक्ष के साथ मिलकर गढ़मुक्तेश्वर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने गए थे, बस इसी बात को लेकर आरोपी रॉबिन गुर्जर और मृतक के बीच तनाव देखने को मिला था. 

कहां तक पहुंची पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने घटना के बाद आरोपी रॉबिन गुर्जर के पिता तरसपाल और उसके साथी विनय गुर्जर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. सूत्रों के मुताबिक, नानपुर फायरिंग मामले में गढ़ पुलिस ने विनय गुर्जर को गिरफ्तार कर तरसपाल को थाने में बैठा रखा था, जिससे रॉबिन गुस्से में था और उसने प्रमोद भड़ाना की हत्या कर दी.  इस हत्याकांड के बाद से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है, फिलहाल पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. 

DARSHNA DEEP
Published by DARSHNA DEEP

Recent Posts

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जान सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026

Badshah Tatiri Song Controversy: मुश्किल में फंसे रैपर बादशाह! विवादों में हरियाणवी लोकगीत ‘टटीरी’; राज्य महिला आयोग ने किया तलब

Badshah Tatiri Song Controversy: बॉलीवुड रैपर बादशाह हरियाणवी लोकगीत 'टटीरी' को अपने अंदाज में गाने…

March 6, 2026

Seasonal Affective Disorder: क्या बदलता मौसम कर रहा है आपका दिमाग खराब, मनोचिकित्सक ने बताए इसके कारण और लक्षण

Seasonal Affective Disorder:  सर्दियों से गर्मियों की ओर बढ़ते बसंत के मौसम में कई लोगों…

March 6, 2026

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026