ससुरालपक्ष ने महिला को दिया जहर, बाल-बाल बची जान

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) से एक हैरान करने वाला मामला (Shocking Incident) सामने आया है. जहां, ससुरालपक्ष ने महिला को जहर (In-laws poisoned the woman) देने की कोशिश की है.

Published by DARSHNA DEEP

Greater Noida Crime News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक बार फिर से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला को कथित तौर पर दवा के नाम पर जहर दिया गया है. हालांकि महिला की किस्मत अच्छी थी कि समय पर इलाज मिलने से महिला की जान बच सकी. 

जेवर में महिला को जहर देने का मामला

जेवर में हुई इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच हुआ है. पीड़िता के पिता देवेंद्र कुमार, जो दयानतपुर के रहने वाले निवासी हैं, उन्होंने पुलिस में वारदात की शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए, देर रात महिला के पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. फिलहाल महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. 

Related Post

पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

पीड़िता के पिता देवेंद्र कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी नंदिनी की शादी आर एंड आर कॉलोनी निवासी आशीष से हुई थी. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि शादी के बाद से ही नंदिनी का पति आशीष अन्य महिलाओं के साथ संबंध रखा करता था. आरोप है कि पति आशीष लगातार नंदिनी के साथ मारपीट के साथ मानसिक उत्पीड़न भी करता था. 

कब और कैसे हुई पूरी वारदात

शिकायत के मुताबिक, शनिवार को ससुराल वालों ने नंदिनी को दवा देने के बहाने जहर पिला दिया. जब उसकी तबीयत बहुत ज़्यादा बिगड़ी, तो परिवार ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया. जेवर थाना पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पति आशीष समेत पांच नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.  फिलहाल, पुलिस इस पूरे घटना की गंभीरता से जांच करने में जुटी हुई है. 

DARSHNA DEEP

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026